ePaper

जिले के 12 किसानों से 68 एमटी धान की हुई खरीद

Updated at : 16 Nov 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 12 किसानों से 68 एमटी धान की हुई खरीद

जिले में 15 नवंबर दिन शनिवार से विभागीय निर्देश के अनुसार धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में 15 नवंबर दिन शनिवार से विभागीय निर्देश के अनुसार धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है. उक्त आशय की जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति के प्रथम दिन नौ प्रखंडों में 12 किसानों से कुल 68 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है. जैसे-जैसे किसानो की फसल खलिहान से घर में आएगी, वैसे- वैसे अधिप्राप्ति का कार्य रफ्तार पकड़ेगी. उन्होंने बताया कि चालू खरीफ विपणन मौसम में अब तक कुल 142 पंचायत पैक्सों का चयन धान अधिप्राप्ति के लिए किया गया है. इसी प्रकार जिले के 13 व्यापार मंडलों को भी धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति में सहयोग के लिए सभी पैक्सों को जिला सहकारी बैंक के माध्यम से कैश क्रेडिट दिया जा रहा है. इस राशि का प्रयोग कर पैक्स अध्यक्ष अधिक से अधिक किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति में आने वाले सभी संभावित समस्याओं को दूर कर दिया गया है. विभागीय स्तर से धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 1.92 लाख मैट्रिक टन निर्धारित किया गया था. इस वर्ष अभी तक लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम दिन संबंधित प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की उपस्थिति में नालंदा जिला के बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी नगवां पैक्स, नगरनौसा के खजुरा पैक्स , सरमेरा प्रखंड के केनार पैक्स, चंडी प्रखंड के नरसंडा पैक्स, एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाडा पैक्स, अस्थावां प्रखंड के नोआवा पैक्स, रहुई प्रखंड के सोनसा पैक्स, थरथरी प्रखंड के छिरियारी पैक्स तथा हिलसा प्रखंड के जुनियार पैक्स में धान अधिप्राप्ति की गई. धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि:- इस वर्ष भी सरकार के द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दिया गया है. इस वर्ष किसानों को साधारण धान के लिए 2369 रुपए प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड ””””””””ए”””””””” धान के लिए 2389 रुपए प्रति क्विंटल कीमत मिलेगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि धान की अधिप्राप्ति केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी. इसके साथ ही साथ धान बेचने वाले किसानों की बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रैयत किसानों से 250 क्विंटल तक जबकि गैर रैयत किसानों से 100 क्विंटल तक धान खरीदी जाएगी. धान अधिप्राप्ति का कार्य 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. जिले में प्रथम दिन धान अधिप्राप्ति की स्थिति:- प्रखंड का नाम ————-अधिप्राप्ति अस्थावां—————–05 मेट्रिक टन बिहारशरीफ ———–11.10 मेट्रिक टन चंडी ——————–4.18 मेट्रिक टन एकंगरसराय————- 1.00 मेट्रिक टन नगरनौसा ————— 11.7 0 मेट्रिक टन नूरसराय —————- 05 मेट्रिक टन रहुई ——————–5.10 मेट्रिक टन सरमेरा ——————- 9.80 मैट्रिक टन थरथरी —————–14.00 मेट्रिक टन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन