ePaper

जिले के 6554 किसानों से 53194 एमटी धान की हुई खरीद

Updated at : 08 Jan 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 6554 किसानों से 53194 एमटी धान की हुई खरीद

जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. अब तक जिले के लगभग 6554 किसानों से लगभग 53194 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. अब तक जिले के लगभग 6554 किसानों से लगभग 53194 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है. इस वर्ष धान की कीमत 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है तथा जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 1.92 लाख मेट्रिक टन निर्धारित किया गया है. जिला पदाधिकारी के द्वारा धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर 2024 से ही शुरू हुआ है. लेकिन इसी दौरान पैक्स निर्वाचन को लेकर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में बाधा आई है. पैक्स निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा तेजी से धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जा रहा है. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 1.92 लाख मेट्रिक टन निर्धारित है. इसके लिए जिले के 211 पैक्सों को अधिप्राप्ति के लिए चयनित किया गया है. जिले के लगभग सभी पैक्सों तथा व्यापार मंडलों के द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिले में 2492 मेट्रिक टन धान राइस मिलों को मीलिग के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि राज्य खाद्य निगम को 1827 मेट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की गई है. उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति से जुड़े सभी पैक्सों को नालंदा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के द्वारा पर्याप्त कैश क्रेडिट उपलब्ध कराया गया है. धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी. विभाग के द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य समय पर भुगतान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन