ePaper

जिले में अब तक 39528 एमटी धान की हुई खरीद

Updated at : 09 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में अब तक 39528 एमटी धान की हुई खरीद

जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को इस बार कम कर दिया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को इस बार कम कर दिया गया है. इस वर्ष विभाग द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य मात्र 122085 एमटी रखा गया है. जिसे जिले की समितियों के द्वारा आसानी से प्राप्त कर लिए जाने की उम्मीद है. जिले मेें धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से किया जा रहा है. शुक्रवार तक जिले के 5614 किसानों से कुल 39528 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है. इस वर्ष धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए जिले के 205 पैक्स तथा 15 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. धान खरीद की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी. इस वर्ष जिले में धान की अच्छी पैदावार भी हुई है तथा सरकार के द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की गई है इससे किसानों को इसका लाभ मिल रहा है. हालांकि विगत वर्ष जिले की धान अधिप्राप्ति लक्ष्य लगभग 1.92 लाख मीट्रिक टन था और उसे भी लगभग प्राप्त कर लिया गया था. इस वर्ष लक्ष्य कम रहने से कुछ किसानों को खुले बाजारों में भी अपनी धान बेचनी पड़ सकती है. हालांकि लक्ष्य की प्राप्ति आसान हो गया है. कम लक्ष्य के कारण जहां एक ओर पैक्स अध्यक्षों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई किसानों को अपनी पूरी उपज सरकारी दर पर बेचने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. इस संबंध में जिले के पैक्स अध्यक्षों के द्वारा अधिप्राप्ति लक्ष्य को बढ़ाए जाने की भी मांग की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके. अब तक राइस मिल को नहीं भेजी गयी है धान:- जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य को शुरू हुए लगभग डेढ़ महीने बीत चुके हैं, तथा लक्ष्य के लगभग 30 फ़ीसदी धान की खरीदारी भी की जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक जिले के किसी भी राइस मिल को मिलिंग के लिए धान नहीं दिया गया है. न ही किसी पैक्स अथवा व्यापार मंडल द्वारा राइस मिल से सीएमआर एडवांस लिया गया है और न ही एसएफसी को सीएमआर जमा किया गया है. जिले में धान अधिप्राप्ति : एक नजर प्रखंड ———- समितियां ——–अधिप्राप्ति (एमटी में) अस्थावां ——– 13 ——— 1760 बेन ——— 09 ————— 2298 बिहारशरीफ ——- 15 ——- 2343 बिन्द ———— 05 ————– 714 चंडी ——— 14 ————– 2660 एकंगरसराय ——– 18 —– 2982 गिरियक ———- 08——– 1041 हरनौत ——— 19 ———- 2250 हिलसा ———- 12 ——– 3029 इस्लामपुर ——– 17 ——– 4207 करायपरशुराय ———-03 —– 303 कतरीसराय ——– 05 —— 1370 नगरनौसा ——–09 ——– 1442 नूरसराय ——— 17 —— 3174 परवलपुर ———04 ——- 941 रहुई ———– 15 ——— 1530 राजगीर ——— 09 —— 1551 सरमेरा ——— 10 ——– 2542 सिलाव——— 11 ——- 2194 थरथरी——– 07 ———- 1228

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन