Bihari ji Mandir: बहुत हीं चमत्कारी है बिहारी जी का यह मंदिर, उलटे पांव भागे थे मुगल…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jun 2024 2:01 PM
Bihari ji Mandir: बहुत हीं चमत्कारी है बिहारी जी का यह मंदिर, उलटे पांव भागे थे मुगल…
Bihari ji Mandir: इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना है. इस मंदिर का निर्माण 1825 में उस वक्त के डुमराव के तत्कालीन महाराजा जयप्रकाश सिंह के आदेश पर किया गया था. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान और उनके पिता यहां शहनाई बजाया करते थे.
Bihari ji Mandir: भारत का लगभग हर राज्य, हर शहर और हर गांव किसी न किसी वजह से जरूर प्रसिद्ध है. बिहार भारत का एक ऐसा राज्य है जो सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों को अपने अंदर समेटे हुए है. यहां ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं.
ऐसे में आज हम बता रहे हैं बिहारी जी मंदिर के बारे में जो बिहार के सबसे प्रतिष्ठित जगहों में से एक है. बक्सर जिला से इसकी दूरी कुल 15 किमी है, जबकि राजधानी पटना से इसकी दूरी 126 किमी है. इस मंदिर की चमत्कार भरी कहानियां पूरे प्रांत में सुनाई देती हैं. बिहार के इस बिहारी जी मंदिर का चमत्कार देखकर तो मुगल भी उलटे पांव भाग गए थे.
बिहारी जी मंदिर का इतिहास
बिहारी जी मंदिर का इतिहास काफी दिलचस्प से भरा है. कहा जाता है कि इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना है. इस मंदिर का निर्माण 1825 में उस वक्त के डुमराव के तत्कालीन महाराजा जयप्रकाश सिंह के आदेश पर किया गया था. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान और उनके पिता यहां शहनाई बजाया करते थे. यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है और बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त अपनी मनोकामना और पवित्र प्रार्थना की पेशकश करने के लिए यहां आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण भी होती है. बता दें कि इस मंदिर को कई बार मुगल लूटने की कोशिश किए लेकिन नाकामयाब रहे.
होती है राजसी आरती
ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर राजसी है, यहां बिहारी जी की पूजा आज भी राजसी तरीके से हीं की जाती है. यहां जो प्रसाद लगाया जाता है वो राज भोग होता है. भक्त जनों द्वारा प्रत्येक दिन यहां पांच आरती की जाती है. सुबह चार बजे हीं बिहारी जी और अन्य देवताओं को जगाकर उनकी आरती की जाती है. इसके बाद 9 बजे, फिर दोपहर 12 बजे आरती करने के बाद बिहारी जी को विश्राम करा दिया जाता है. उसके बाद शाम में 7 बजे और आखिरी आरती रात 9 बजे कर मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है.
बिहारी जी मंदिर से जुड़ी आस्था
बिहारी जी मंदिर का दर्शन करने सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक कोने से भक्तजन आते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार का मानना है कि यहां कोई भी सच्चे मन से आता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती है।
बता दें कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है और मंदिर के आसपास मेला भी लगता है, लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










