Bihar Weather: बिहार में आज से बिगड़ने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया टेंशन वाला अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Dec 2024 7:41 AM

विज्ञापन

bihar weather

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम बदलने वाला है. दिनभर धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम बदलने वाला है. दिनभर धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही राज्य में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. इस वजह से तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. इस वजह से दक्षिण-पश्चिम समेत 24 जिलों में 27 से 29 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी. इसके बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में होगी बारिश

आज 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहेंगे. 28 दिसंबर को इन सभी 06 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, 29 दिसंबर को जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया क्यों होगी बारिश

वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि 27 से 29 दिसम्बर तक उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब और उसके आसपास 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है. इस दौरान निचले वायुमंडल में पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं के मिश्रण से बिहार राज्य के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिसकी वजह से राज्य के दक्षिण जिलों के अधिकांश भागों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा तथा वज्रपात की भी संभावना है.

Also Read: बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

आज सुबह के समय पटना, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार और भागलपुर जिलों के कुछ भागों में मध्यम से घने कोहरे छाए रहने की संभावना है. दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है. आज राज्य का न्यूनतम तापमान 10-12°C के बीच रहेगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन