Bihar Weather: बिहार में 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jan 2025 7:26 AM
bihar weather
Bihar Weather: इस बार की सर्दियों में शुक्रवार को राज्य में शीत दिवस पहली बार दर्ज किया गया. बांका का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी पटना का तापमान भी 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. आज 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है.
Bihar Weather: इस बार की सर्दियों में शुक्रवार को राज्य में शीत दिवस पहली बार दर्ज किया गया. शुक्रवार को जमुई, बांका और वैशाली में जबरदस्त बर्फीली हवाओं का कहर टूटा, राज्य के शेष हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड दर्ज की गयी है. पिछले 3 दिनों से कई जिलों में ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है. पछुआ हवा ने लोगों को परेशानी में डाल दी है. मौसम विभाग की ओर से आज 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, सुपौल, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं. यहां आज घना कोहरा छाए रहेगा, साथ ही इन जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.
बांका में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान
बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान बांका सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी पटना का तापमान भी 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. जबकि किशनगंज 25 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा. पटना शहर के कई क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. शुक्रवार को जिले के संपतचक का न्यूनतम तापमान 5.9 और बख्तियारपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है.
Also Read: बेहद प्रसिद्ध है बिहार की यह अनोखी मिठाई, स्वाद ऐसा जो आपको बार-बार खींच लाएगा
12 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
वहीं शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. धूप के कारण अधिकतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 12 किमी ऊपर से हवाएं चल रही है. जिसके कारण अगले 12 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










