बिहार का मौसम बदलेगा रंग! जानिए अगले 48 घंटे में होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Feb 2025 8:09 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे ठंड पूरी तरह खत्म हो चुकी है और हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों में तापमान और बढ़ सकता है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम इन दिनों स्थिर बना हुआ है, लेकिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं, जिससे ठंड पूरी तरह खत्म हो चुकी है. दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है. इसके साथ ही पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा.
फरवरी के अंत में बारिश के संकेत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, असम और पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. साथ ही, एक ट्रफ रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ होते हुए उड़ीसा तक फैली हुई है. इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है. इन सभी मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से 28 फरवरी और 1 मार्च को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
किन जिलों में हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. हालांकि, बारिश की तीव्रता कम रहने की उम्मीद है, इसलिए फिलहाल किसी बड़ी चेतावनी की आवश्यकता नहीं है.
Also Read: भागलपुर से पीएम मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सम्मान निधि के 22,000 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर
आज का मौसम कैसा रहेगा?
25 फरवरी की सुबह हल्की धुंध और मीठी धूप के साथ हुई. लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा धूप तेज होगी और हल्की गर्मी महसूस होगी. आसमान पूरी तरह साफ रहने से धूप तीखी रह सकती है. साथ ही, हल्की गति से पछुआ हवाएं भी बहती रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










