बिहार में तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक, गर्मी ने दी दस्तक

Updated at : 27 Feb 2021 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक, गर्मी ने दी दस्तक

प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 18.3 और पटना में 17.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. इससे रात में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गयी.

विज्ञापन

पटना. गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी प्रदेश में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक तक बढ़ा रहा. अब पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता रहेगा.

जानकारों के मुताबिक तापमान बढ़ने की रफ्तार इसी तरह रही तो समय से पहले आ पहुंची गर्मी की वजह से बसंत के मौसम की विदाई भी समय से पहले हो सकती है.

आइएमडी पटना के मुताबिक शुक्रवार को उच्चतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया. हालांकि हवा की रफ्तार दस से पंद्रह किलोमीटर रहने की वजह से ज्यादा धूप महसूस नहीं हुई.

दक्षिणी बिहार में पछिया और उत्तरी बिहार में दक्षिणी हवा बही. ऐसा लगातार बने रहने की संभावना बनी हुई है. हालांकि बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती हवा का केंद्र बना हुआ है,लेकिन मौसम विज्ञान का अनुमान है कि बिहार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

इधर शुक्रवार को पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से करीब साढ़े चार डिग्री अधिक 32.4, गया का 33, भागलपुर का प्रदेश में सर्वाधिक 33.7, पूर्णिया का उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 18.3 और पटना में 17.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. इससे रात में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन