Bihar Weather Forecast : पटना के धुंध भरे आसमान में निकला सूरज, गया राज्य भर में सबसे ठंडा, जानें क्या रहा अन्य शहरों का तापमान

Published at :08 Dec 2020 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : पटना के धुंध भरे आसमान में निकला सूरज, गया राज्य भर में सबसे ठंडा, जानें क्या रहा अन्य शहरों का तापमान

अचानक ठंड बढ़ने की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन

पटना. पटना के धुंध भरे आसमान में सूरज निकला है. इधर पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी भी है.

अचानक ठंड बढ़ने की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है. सड़को पर घना कोहरा छाया हुआ है. घने कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ियों का चलना मुश्किल हो रहा है.

कुहासे के कारण पांच फीट की दूरी पर भी आती वाहन दिखाई नहीं दे रहें हैं. वहीं आम लोग ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव जला आग तापते नजर आ रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पूर्वी हवाओं के वायुमंडल के निचले सतह पर प्रवाह से आर्द्रता लगातार बढ़ती जा रही है. इस वजह से वायुमंडल में धुंध व कोहरे की स्थिति बनी है.

सोमवार को दक्षिणी पूर्वी हवा के बहने की वजह से अभी पारा सामान्य से ऊपर है. पटना का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री दर्ज किया गया.

गया राज्य भर में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 10.6 डिग्री से नीचे रहा. भागलपुर का अधिकतम 25.5 जबकि न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

वहीं पूर्णिया का अधिकतम 23.5 जबकि न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्णिया में सोमवार को आर्द्रता 100 प्रतिशत रहा जबकि पटना में आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 94 प्रतिशत दर्ज की गई.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन