Bihar Weather: दिवाली से पहले बिहार में दस्तक देगी ठंड! इन जिलों में बादलों का रहेगा कब्जा

Updated:
विज्ञापन
bihar weather news| Bihar Weather: Stirring again in the Bay of Bengal! When will cold enter Bihar? Know IMD's update

Bihar Weather: बिहार में ‘दाना’ तूफान का असर लगभग अब खत्म हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. वहीं, एक-दो जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ‘दाना’ तूफान का असर लगभग अब खत्म हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. जिसमें अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर शामिल हैं. वहीं, एक-दो जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में पुरवा हवा चल रही है. जिसकी रफ्तार अभी सामान्य है. अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा. दीपावली बाद नवंबर के पहले हफ्ते से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी.

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने क्या बताया?

नवंबर में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. लेकिन, दिसंबर से तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. जिससे किसानों को फायदा हो सकता है. रबी फसल के लिए ठंड बेहद जरूरी है- एसके पटेल, मौसम वैज्ञानिक

Also Read: गया में होगा Jaya Kishori का सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, तैयारियां शुरू

इस सीजन अब तक सिर्फ 17 एमएम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में इस सीजन अब तक सिर्फ 17 एमएम ही बारिश हुई है. जो सामान्य से 66% कम देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गया और सबसे कम जमुई में हुई है. विभाग ने 7 जिलों का आंकड़ा जारी किया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन