Bihar Weather: बिहार में बर्फीली हवाओं से शीतलहर का प्रकोप, इन 5 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

bihar weather
Bihar Weather: बिहार में शीतलहर की शुरुआत हो गई है. लोगों को इन दिनों भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में राज्य के 5 जिलों में IMD ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather: बिहार में शीतलहर की शुरुआत हो गई है. लोगों को इन दिनों भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. दिसंबर के पहले हफ्ते से ही लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और कुहासे में बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही तापमान भी तेजी से गिरेगा. आज शनिवार सुबह से बिहार के 15 जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. जबकि शेष जिलों में मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना है.
सर्द पछुआ हवा की वजह से गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी भी सर्द पछुआ हवा का बहाव जारी है. पिछले चार साल के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर के आखिरी तक तापमान में अत्यधिक गिरावट देखने को मिलेगी. इस दौरान कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर दिखेगा. अभी वायुमंडलीय दवाब उच्चतम स्तर पर है. ऐसे में हृदय रोगियों को सचेत रहने की जरूरत है.
Also Read: अब डेढ़ मिनट में पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, अग्निशमन विभाग का हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम तैयार
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मैदानी भागों में जब न्यूनतम तापमान 10°C या उससे कम होता है तब शीतलहर की घोषणा की जाती है. लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम होता है तो शीतलहर चलने की स्थिति हो जाती है. आज 5 जिलों (खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई) में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों के जिलों में ठिठुरन रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




