Bihar Weather: बिहार में चल रही पछुवा हवा बढ़ाएगी ठंड, इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
bihar weather| Bihar Weather: Alert of heavy rain in these three districts of Bihar

Bihar Weather: बिहार के तीन जिले किशनगंज, अररिया और सुपौल में आज बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के तीन जिले किशनगंज, अररिया और सुपौल में आज बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा. न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक देखी जा रही है. लेकिन, आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14 जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है. वहीं, इस दौरान 16 जिलों का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है.

पछुआ हवा से तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, बिहार में पछुआ हवा चल रही है. इस हवा से मौसम में काफी बदलाव देखा जाता है. खास तौर पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी.

Also Read: पटना में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर स्थिति में PMCH में भर्ती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सीवान की हवा सबसे खराब

दीपावली में हुए जमकर आतिशबाजी के बाद राज्य के कई जिलों का AQI काफी ज्यादा बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में सीवान का AQI सबसे ज्यादा 305 दर्ज किया गया है. वहीं, गया का AQI 171 रहा.

सबसे काम तापमान रोहतास में

बता दें कि, पिछले 24 घंटे के दौरान गया, भोजपुर, छपरा और शेखपुरा सबसे गर्म जिला रहा है. मौसम विभाग की ओर से 16 जिलों का आंकड़ा जारी कर जानकारी दी गई है. वहीं, सबसे कम तापमान रोहतास और पूर्वी चंपारण में दर्ज किया गया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन