Bihar Weather: बिहार में बाढ़ के बीच खूब बरसेंगे बादल, पटना समेत इन 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट...

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :24 Sep 2024 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather today | Bihar Weather: There may be torrential rain in these 18 districts of Bihar

Bihar Weather: बिहार में बाढ़ से 12 जिला जलमग्न हो चुका है. इसी बीच मानसून भी अब एक्टिव हो गया है. बता दें कि राज्य के 26 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में बाढ़ से 12 जिला जलमग्न हो चुका है. इसी बीच मानसून भी अब एक्टिव हो गया है. बता दें कि राज्य के 26 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक दक्षिण और उत्तर-पूर्व हिस्सों में भारी बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जमकर बारिश होगी. पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय सबसे गर्म शहर रहा. जहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मानसून ने इन 12 जिला के लोगों की बढ़ाई चिंता

बता दें कि बिहार के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. इन 12 जिला के लोगों के लिए यह बारिश बहुत कष्टकारी होगा. 12 जिलों (बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार) के 64 प्रखंडों के करीब 12.67 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं.

Also Read: बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा, पटना में अब 26 तक स्कूल बंद, डीएम ने दी जानकारी

बारिश से बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

इस दौरान पहले पछुआ हवा चलेगी और बाद में पूरवा हवा का भी असर दिखेगा. तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है. भागलपुर के मौसम में भी बदलाव की संभावना है. 22 से 25 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

इसके अलावा 8-10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और उसके बाद बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

ये वीडियो भी देखें …

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन