Bihar Video: प्रसव पीड़ा से छटपटा रही रेल यात्री के लिए देवदूत बने किन्नर, ट्रेन में ही हुआ बच्चे का जन्म

12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री लखीसराय जा रही थी. गर्भवती महिला यात्री को अचानक ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उसे इस दौरान किसी अन्य यात्री का साथ नहीं मिला. लेकिन किन्नरों की टोली ने उसकी मदद की और प्रसव कराया.
Bihar News: ट्रेन में यात्रा कर रहे एक गर्भवती महिला के लिए किन्नरों की एक टोली भगवान बन गई. जब ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य महिलाओं ने उसे नजरंदाज कर दिया तब दरियादिली दिखाते हुए किन्नरों की एक टोली ने ट्रेन में ही महिला का प्रसव कराया और जच्चा व बच्चा की जान बचा ली.
ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान किसी भी यात्री को मदद की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में यह यात्रियों का यह धर्म होना चाहिए कि वह उनकी मदद करें. परंतु जसीडीह-किऊल रेलखंड पर बीते सोमवार की शाम 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में सभी यात्रियों की लापरवाही और किन्नरों की एक टोली की दरियादिली का वीडियो सामने आया है.
12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में किन्नरों ने महिला का कराया प्रसव.https://t.co/SwUvOal4MZ pic.twitter.com/wkVzc19H65
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) January 17, 2023
दरअसल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला को अचानक ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. थोड़ी ही देर में महिला दर्द से छटपटाने लगी तथा आसपास बैठी महिलाओं से मदद की गुहार करने लगी. परंतु उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया. जानकारी के अनुसार, हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के बोगी संख्या डी 5 में शेखपुरा जिले की रहने वाली एक महिला यात्रा कर रही थी, जिसे लखीसराय जाना था. ट्रेन जैसे ही जसीडीह रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी अचानक उक्त महिला को पीड़ा शुरू हो गई. इस दौरान वह लगातार दर्द से छटपटाते रही पर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया.
Also Read: बिहार के शिक्षा मंत्री के ट्वीट पर रार: शपथ के बाद यशस्वी बिहार, विवाद के दौरान तेजस्वी बिहार, क्या हैं मायने?
ट्रेन सिमुलतला रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी किन्नरों की एक टोली बोगी संख्या डी5 में पहुंची, जिसकी नजर प्रसव पीड़ा से छटपटा रही महिला के ऊपर पड़ी. किन्नरों की उस टोली ने दरियादिली तथा मानवता दिखाते हुए उक्त महिला के प्रसव कराने का निर्णय किया और उसे उठाकर बोगी के टॉयलेट में ले गए. जहां बगैर किसी चिकित्सकीय उपकरण तथा किसी सहायता के बिना उन्होंने महिला का प्रसव कराया.
महिला ने एक लड़के को जन्म दिया, जिसके बाद सभी किन्नर उसे अपनी गोद में उठाकर वापस बोगी में लेकर आए. लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. इतना ही नहीं किन्नरों ने महिला के पति से कहा कि अगर तुम्हारे पास पैसे नहीं है तो हमसे कुछ पैसे ले लो और महिला को अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दो. किन्नरों की दरियादिली का वीडियो महिला के साथ यात्रा कर रहे जमुई के किसी सहयात्री ने बना लिया. उक्त वीडियो प्रभात खबर के पास भी उपलब्ध है.
(जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट)
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




