Bihar By Election Result Live: उपचुनाव में बिहार से महागठबंधन का सूपड़ा साफ, एनडीए का चारों सीट पर कब्जा
Bihar By-Election Result
Bihar By Election Result Live: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई है. तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान हुआ था.
Bihar By Election Results: इमामगंज में एनडीए की जीत
इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित प्रत्याशी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की दीपा मांझी को जीत मिली है. दीपा मांझी ने यहां राजद उम्मीदवार रौशन मांझी को 5945 वोटों के बड़े अंतर से हराया. अंतिम राउंड की गिनती के बाद इमामगंज विधानसभा से हम उम्मीदवार दीपा कुमारी 5945 वोट से जीत हासिल की है.
रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के अशोक सिंह जीते
रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के अशोक सिंह 1362 मतों से बसपा के सतीश सिंह यादव से चुनाव जीत गए

दीपा मांझी के गोदावरी स्थित आवास पर जीत का जश्न मनाते समर्थक

दीपा मांझी के गोदावरी स्थित आवास पर जीत का जश्न मनाते समर्थक

एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी के गोदावरी स्थित आवास पर जीत का जश्न मनाते समर्थक

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव: जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद अमजद मतगणना केंद्र से बाहर निकलते. मोहम्मद अमजद पत्रकारों से बात करने से इंकार कर दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए