Bihar Train News: मॉक ड्रिल के दौरान पैसेंजर ट्रेन हुआ डिरेल, लोगों को लगा जमालपुर में रेल हादसा हुआ...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Nov 2024 3:43 PM

विज्ञापन

मॉक ड्रिल की तस्वीर

Bihar Train News: मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर जंक्शन के पास दौलतपुर यार्ड में रेल हादसे के स्वरूप का मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. यह डेमो मालदा डिवीजन के डीआरएम की मौजूदगी में आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

Bihar Train News: मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर जंक्शन के पास दौलतपुर यार्ड में रेल हादसे के स्वरूप का मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. यह डेमो मालदा डिवीजन के डीआरएम की मौजूदगी में आयोजित की गई थी. जिसमें एनडीआरएफ टीम के अलावा स्वास्थ्य कर्मी, रेल अधिकारी, रेल पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी के अलावा बड़ी संख्या में रेलकर्मी भी मौजूद थे.

जिस जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था उस जगह पर किस तरह डिब्बे पर डिब्बा चढ़ने के बाद और डिब्बे के अंदर घायल यात्रियों को किस तरह से निकाला जाता है. इसका पूरा मॉक ड्रिल किया गया. साथ ही गैस कटर से डिब्बे को काटकर यात्रियों को कैसे बाहर निकाला जाता है इसकी भी ट्रेनिंग दी गई.

मॉक ड्रिल की जानकारी मिलते ही उमड़ी लोगों की भीड़

बता दें कि पुतला को यात्रियों के रूप में रखा गया था. जिसको डिब्बे के अंदर से निकाला गया और उसमें यह दिखाया गया कि घायल यात्री को किस तरह सुरक्षित उसे अस्पताल तक पहुंचाया जाता है और सीपीआर दिया जाता है. हालांकि ये मॉक ड्रिल रेलवे की ओर से आयोजित किया गया था. लेकिन, आसपास के लोगों को लगा कि रेल हादसा हो गया है. धीरे-धीरे यह जानकारी पूरे शहर में फैल गई और घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Also Read: दिल्ली में बैठ बिहार बीजेपी ने सेट किया 6 महीने का टारगेट, 15 दिन बाद होगी कोर कमेटी की बैठक

डीआरएम ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद डीआरएम ने बताया कि घटना के बाद कितना जल्द हमारे रेलवे के अधिकारी सहित रेल कर्मी बचाव कार्य में लग सकते हैं और कितना जल्द जो घायल यात्री है, उसे डिब्बे के अंदर से निकालकर जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता है इसका मॉक ड्रिल किया गया.

मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, मेडिकल, रेलवे, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन, डॉक्टरों का पैनल, एंबुलेंस समेत लगभग 55 एजेंसियों ने भाग लिया. साथ ही रिस्पांस टाइम भी चेक किया गया कि रेलवे में दुर्घटना होने पर कितनी देर में सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं.

पैसेंजर ट्रेन को किया गया डिरेल

इस मॉक ड्रिल में जमालपुर से भागलपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को डिरेल कर दिखाया गया. इस मॉक ड्रिल हादसे में कुल 40 लोग घायल हुए. यह सूचना आग की तरह आसपास के लोगों में फैल गई और एनडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई.

रेलवे की टीमों ने कटर से कोच को काटकर घायल यात्रियों (पुतला) को बाहर निकाला. थोड़ी देर बाद राहत वैन भी वहां पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजवाया गया. मॉक ड्रिल लगभग दो घंटे तक चली और इसमें संबंधित विभागों का रिस्पांस टाइम जांचा गया.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन