Bihar News : पटना में 20 दिन के बच्चे को कोरोना, पढ़ें बिहार की Top 5 खबरें

Published by :Shaurya Punj
Published at :14 May 2020 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : पटना में 20 दिन के बच्चे को कोरोना, पढ़ें बिहार की Top 5 खबरें

बिहार की राजधानी पटना में 20 दिनाें के बच्चे समेत नौ और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है. कोटा से कटिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को 12:50 बजे दानापुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ श्रमिक उतरे. लेकिन, प्रशासन की व्यवस्था प्लेटफॉर्म पर ध्वस्त दिखी. वहीं मुंबई से आ रही ट्रेन में बरौनी जंक्शन पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. रेलवे ने न केवल मानवता दिखायी, बल्कि बरौनी स्टेशन पर ट्रेन रोक दी. मेडिकल टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में 20 दिनाें के बच्चे समेत नौ और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है. कोटा से कटिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को 12:50 बजे दानापुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ श्रमिक उतरे. लेकिन, प्रशासन की व्यवस्था प्लेटफॉर्म पर ध्वस्त दिखी. वहीं मुंबई से आ रही ट्रेन में बरौनी जंक्शन पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. रेलवे ने न केवल मानवता दिखायी, बल्कि बरौनी स्टेशन पर ट्रेन रोक दी. मेडिकल टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

बुधवार को राज्य के 19 जिलों में 74 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें सबसे अधिक पटना के नौ मरीज शामिल हैं, जिनमें 20 दिनों का एक बच्चा भी है. इसके अलावा बीएमपी के दो जवान व दो नर्स भी शामिल हैं.

Also Read: पटना में 20 दिनाें के बच्चे समेत नौ और पॉजिटिव, प्रदेश में 74 नये मरीज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने उद्योग विभाग को कहा कि इस चुनौती को अवसर के रूप में ले.

Also Read: सभी प्र‍वासी श्रमिकों को योग्यता के अनुसार मिले रोजगार : सीएम

मुंबई से आ रही ट्रेन में बरौनी जंक्शन पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. रेलवे ने न केवल मानवता दिखायी, बल्कि बरौनी स्टेशन पर ट्रेन रोक दी. मेडिकल टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया.

Also Read: मुंबई से आ रही श्रमिक ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह मुहल्ले में कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय महिला की मौत के बाद निजी इलाज केंद्र के दो डॉक्टरों का सैंपल भी संग्रह किया गया है. दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट आने तक होम क्वारेंटिन में रहने को कहा गया है.

Also Read: इलाज करने वाले डॉक्टर किये गये होम क्वारेंटिन

कोटा से कटिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को 12:50 बजे दानापुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ श्रमिक उतरे. लेकिन, प्रशासन की व्यवस्था प्लेटफॉर्म पर ध्वस्त दिखी.

Also Read: कोरोना : दानापुर स्टेशन पर ध्वस्त दिखी प्रशासन की व्यवस्था, जैसे-तैसे निकले श्रमिक व छात्र

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन