Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी RJD को 14 तारीख की याद क्यों दिला रहे जीतनराम मांझी, किसे बताया बड़का नेता ?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jan 2021 4:43 PM
Bihar Politics: आज साल का पहला बड़ा पर्व है और आज ही के दिन को लेकर बिहार की सियासत को लेकर बीते कई दिनों से कयासों का बाजार गरम था. शायद यहीं कारण है कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आज ही के दिन यानी 14 जनवरी को सियासी बम फोड़ा.
Bihar Politics: आज साल का पहला बड़ा पर्व है और आज ही के दिन को लेकर बिहार की सियासत को लेकर बीते कई दिनों से कयासों का बाजार गरम था. शायद यहीं कारण है कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आज ही के दिन यानी 14 जनवरी को सियासी बम फोड़ा. उन्होंने अपने एक ट्वीट में राजद को लेकर एक तंजात्मक ट्वीट किया.
उन्होंने 14 तारीख की याद दिलाते हुए पूछा- जदयू के 17 विधायकों साथ लेकर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा करने वाले राजद के बड़े नेता कहां गए. लगे हाथों उन्होंने यह भी पूछा कि वो नेता राजद में हैं भी या नहीं. उनका इशारा राजद नेता श्याम रजक पर था जिन्होंने बीते दिनों दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं
आज ही ना 14 तारीख है जी?
उ @RJDforIndia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @Jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें।
पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया।— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 14, 2021
श्याम रजक ने यहां तक दावा किया कि था बीजेपी की कार्यशैली से नाराज जेडीयू के विधायक बिहार की एनडीए सरकार को गिराना चाहते हैं. श्याम रजक ने दावा किया था कि भाजपा की कार्यशैली से नाराज जदयू के 17 विधायकों को दल-बदल कानून के अंतर्गत सदस्यता रद्द होने के खतरे से बचाने के लिए फिलहाल रोककर रखा गया है.
अरुणाचल प्रदेश के छह जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर श्याम रजक ने ये दावा किया था. वहीं उनके इश दावे के बाद बिहार की सियासत में उफान आ गया था. बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी दावा कर दिया कि राजद के कई विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं.
Posted by: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










