आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

नीतीश कुमार
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज मंगलवार को होने वाली नीतीश कैबिनेट की बैठक को लेकर सियासी गलियारों में हलचल चरम पर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है और इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं.
Bihar Politics: पटना के सियासी गलियारों में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है. आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) में होने वाली कैबिनेट बैठक सामान्य प्रशासनिक बैठक, बेहद अहम बैठक साबित हो सकती है.
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद मंत्रिमंडल की औपचारिक बैठक बुलाई गई है.
CM हाउस में मीटिंग, 26 मंत्री होंगे शामिल
राजधानी पटना में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सभी 26 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के सभी 26 सदस्यों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से गतिविधियां तेज हुई हैं, उससे संकेत साफ हैं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा तैयार हो रही है.
NDA की बैठकों पर भी नजर
कैबिनेट बैठक के बाद एनडीए और भाजपा विधायक दल की बैठकों का दौर शुरू हो सकता है. आने वाले दिनों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने और शपथ ग्रहण की तैयारी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी भी इस पूरे घटनाक्रम को और अहम बना रही है.
पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
सियासी हलचल को देखते हुए प्रशासन ने पटना को किले में तब्दील कर दिया है. आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ और राजभवन की ओर जाने वाले रास्तों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
दोपहर तक भाजपा और एनडीए विधानमंडल दल की भी अलग-अलग बैठकें हो सकती हैं, जिसमें नए नेतृत्व या नई गठबंधन सरकार के स्वरूप पर चर्चा होगी. दिल्ली से लेकर पटना तक शीर्ष नेताओं के फोन घनघनाने लगे हैं और हर नजर राजभवन के मुख्य द्वार पर टिकी है कि कब मुख्यमंत्री की गाड़ी वहां के लिए रवाना होती है.
Also Read: बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू, नई सरकार गठन की तैयारी पूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




