Bihar Politics: दिलीप जायसवाल बोले- तेजस्वी यादव वीडियो कॉल वाले नेता, राहुल गांधी पर भी बरसे बीजेपी अध्यक्ष
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Dec 2024 2:07 PM
दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो
Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने तेजस्वी यादव को वीडियो कॉल वाला नेता बताया है. राहुल गांधी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा है.
Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने तेजस्वी यादव को वीडियो कॉल वाला नेता बताया है. प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज छात्रों को वीडियो कॉल कर रहे हैं. ये अच्छा है कि देश से ही बात कर रहे हैं, विदेश से नहीं. बीपीएससी अभ्यर्थियों को एनडीए सरकार न्याय दिलाएगी.
राहुल गांधी पर भी दिलीप जायसवाल ने साधा निशाना
दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेचैन हो गए हैं. सत्ता की भूख उनके इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. देश-विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने का काम करते हैं. बुजुर्ग सांसद को उन्होंने धक्का दे दिया. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी को कानून जरूर सजा देगी.
Also Read: देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आ गईं बिहार, होगा एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता. इसलिए 100वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी. 1 वर्ष तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसकी शुरुआत 25 दिसंबर से की जाएगी. उनके कृति और व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी. दूसरा कार्यक्रम 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










