Bihar Business Connect: देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आ गईं बिहार, होगा एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Dec 2024 8:38 AM

विज्ञापन

बिजनेस कनेक्ट में शामिल निवेशक

Bihar Business Connect 2024 के दूसरे दिन 20 दिसंबर को एक लाख करोड़ से अधिक के औद्योगिक निवेश के करार किये जायेंगे. उद्योग विभाग से उच्चस्तरीय विमर्श के बाद 350 से अधिक निवेशकों ने बिहार में निवेश की इच्छा जाहिर की है.

विज्ञापन

Bihar Business Connect 2024 के दूसरे दिन 20 दिसंबर को एक लाख करोड़ से अधिक के औद्योगिक निवेश के करार किये जायेंगे. उद्योग विभाग से उच्चस्तरीय विमर्श के बाद 350 से अधिक निवेशकों ने बिहार में निवेश की इच्छा जाहिर की है. इसको लेकर संबंधित कंपनियों ने लेटर ऑफ इंटेंट दिये हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में संबंधित कंपनियां एमओयू (मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर करेंगी. पटना के बापू सभागार में यह मीट आयोजित हो रहा है.

ये बड़ी कंपनियां कर सकती हैं निवेश

शुक्रवार को जिन कंपनियों की तरफ से एमओयू किये जाने की बात कही जा रही है. उनमें पेट्रों केमिकल्स, एसएलएमजी बेवरेजेज, अवान बेवरेवेज, अंकुर बॉयोकैम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बिरला सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, हल्दी राम, सुप्रीम पाइप और लहर फुटवियर आदि कंपनियां यहां अच्छा-खासा निवेश करने जा रहीं है.

यूनिट विस्तार के लिए भी हो सकता है करार

सूत्रों के अनुसार कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके एमओयू के लिए बात अंतिम दौर में चल रही है. इनमें अडानी ग्रुप भी शामिल है. यह ग्रुप बिहार में अपना निवेश बढ़ा सकता है. शुक्रवार को एमओयू करने वाली कंपनियों में वे भी शामिल हैं, जिनके प्लांट बिहार में पहले से चल रहे है. अब वह कंपनियां बिहार में अपनी यूनिट का विस्तार करना चाहती हैं. यूनिट विस्तार में अच्छा खासा निवेश करने जा रही है.

पिछले साल से दो गुना निवेश की संभावना

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 की तुलना में वर्तमान समिट में प्रस्तावित निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा दो गुना से अधिक होगा. पिछले ग्लोबल मीट में करीब 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये थे. फिलहाल निवेश का आंकड़ा इससे भी कहीं अधिक हो जाने की संभावना है.

Also Read: निवेश के लिए तैयार है बिहार, पटना में जुटी 80 से ज्यादा कंपनियां

उद्योग मंत्री से मिले फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि

ताइवान की मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि भी बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेने आये हुए है. इस दौरान उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र से फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि भरत दांडी, जैस्मीन वियांग और विनाया मूर्ति ने अलग से मुलाकात की. हालांकि बातचीत का ब्योरा हासिल नहीं हो सका है. लेकिन इस कंपनी के प्रतिनिधि यहां बड़े निवेश की संभावना तलाश रहे हैं.

इन्वेस्टर्स मीट में आज

मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ पूर्ण सत्र होगा. इसमें बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) होगी. इन बैठक में संभावित शीर्ष निवेशक राज्य के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करेंगे, इस दौरान निवेश के अवसरों का पता लगाया जाता है. इच्छुक निवेशकों को नालंदा, राजगीर और बोधगया का भ्रमण भी कराया जायेगा.

Also Read: बिहार के ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, CM Nitish ने 6 हजार से अधिक गांवों को दिया खेल मैदान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन