बिहार के ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, CM Nitish ने 6 हजार से अधिक गांवों को दिया खेल मैदान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Dec 2024 3:35 PM
खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ करते नीतीश कुमार
CM Nitish: मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य के सभी 534 प्रखंडों के 5671 पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है. इस योजना के तहत बिहार में कुल 6659 खेल मैदान बनाए जाएंगे.
CM Nitish: बिहार में लगातार खेल को बढ़ावा दी जा रही है. खिलाड़ियों के लिए सरकार कई तरह की व्यवस्थाएं कर रही है. खेल की दशा को बदलने और ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में बड़ी शुरुआत की है. गुरुवार को राज्य के सभी 534 प्रखंडों के 5671 पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है. बिहार में कुल 6659 खेल मैदान बनाए जाएंगे. राज्य सरकार की इस योजना से अब पंचायत स्तर तक के खिलाड़ियों को भी खेलने के लिए बेहतर ग्राउंड मिल सकेगा.
6659 स्पोर्ट्स ग्राउंड के निर्माण पर 638 करोड़ आएगी खर्च
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प भवन से वर्चुअल शुभारंभ किया. 6659 स्पोर्ट्स ग्राउंड के निर्माण पर 638 करोड़ की खर्च आएगी. राज्य के सभी पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. उसी आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन तरह के खेल मैदान बनाए जाएंगे.
Also Read: निवेश के लिए तैयार है बिहार, पटना में जुटी 80 से ज्यादा कंपनियां
तीन आकार में बनेगा खेल मैदान
- बता दें कि बड़े आकार के स्पोर्ट्स ग्राउंड का क्षेत्रफल 4 एकड़ तक होगा. इस खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबाल, रनिंग, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप, कबड्डी, खो-खो जैसे खेलों की सुविधा मिलेगी.
- मध्यम आकार के खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप जैसे खेलों को ग्रामीण युवाओं के लिए विकसित किया जाएगा.
- खेल मैदान छोटे आकार के भी बनाए जाएंगे. जिसका क्षेत्रफल 1 एकड़ से कम होगा इसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक और बैडमिंटन को शामिल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










