बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स, देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jul 2024 11:29 AM
Bihar Police On Social Media: फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस के कुल 12 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं. बिहार पुलिस कुल फॉलोअर्स की संख्या में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गई है.
Bihar Police On Social Media: फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस के कुल 12 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं. बिहार पुलिस कुल फॉलोअर्स की संख्या में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गई है.
बिहार पुलिस की इसी सफलता को देखते हुए राजस्थान पुलिस की टीम शनिवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच सोशल मीडिया सेंटर का जायजा लिया. बिहार पुलिस द्वारा उपयोग किए जा रहे नवीनतम सॉफ्टवेयर और इंटरनेट मीडिया प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की.
दो घंटे से भी कम समय में किया जा रहा समाधान
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस को बताया कि नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के तहत विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायत एवं सुझावों पर दो घंटे से भी कम के समय में उचित जवाब देकर उनका समाधान किया जा रहा है.
इसके अलावा दुष्प्रचार व भ्रामक खबरों का बिहार पुलिस द्वारा तत्क्षण खंडन कर घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पटना के डीएम रह चुके मनीष वर्मा जदयू में होंगे शामिल, सीएम नीतीश के हैं करीबी…
फेसबुक पर तीसरा, एक्स पर सातवां स्थान
देशभर के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार पुलिस फेसबुक पर 6 लाख 66 हजार फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है. इस रैकिंग में प्रथम स्थान पर केरल पुलिस, जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक पुलिस है.
इसी तरह बिहार पुलिस एक्स और इंस्टाग्राम की रैकिंग में क्रमशः 4 लाख 63 हजार एवं एक लाख 30 हजार फालोअर्स के साथ सातवें स्थान पर है.
एक्स रैंकिंग में उत्तरप्रदेश पुलिस पहले जबकि इंस्टाग्राम की रैकिंग में केरल पुलिस प्रथम स्थान पर है.
उत्तरप्रदेश, केरल और बिहार की पुलिस की सोशल मीडिया रिपोर्ट
- उत्तरप्रदेश पुलिस को (9 जुलाई, 2024 तक) इंस्टाग्राम पर 1 लाख 55 हजार, फेसबुक पर 4 लाख 7 हजार और एक्स पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
- केरल पुलिस को इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन, फेसबुक पर 1.9 मिलियन और एक्स पर 4 लाख 60 हजार लोग फॉलो करते हैं.
- बिहार पुलिस के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 31 हजार, 6 लाख 66 हजार और एक्स पर 4 लाख 63 हजार फॉलोअर्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










