ePaper

Bihar Police Action: जब्त कार को छोड़ने के बदले पुलिसकर्मी ने मांगे पैसे, SP ने थमा दिया सस्पेंड लेटर

Updated at : 08 Mar 2025 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar police action

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Action: शिवहर जिले में बिहार पुलिसकर्मी ने एक वाहन मालिक से जब्त कार को छोड़ने के बदले पैसे की डिमांड की. अब एसपी ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है. एसपी ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Police Action: बिहार के शिवहर में जिला एसपी का पुलिसकर्मी पर सख्त एक्शन देखने को मिला है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने वाहन जांच अभियान के दौरान जब्त स्कॉर्पियो को छोड़ने के बदले पैसे लेने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है. पुलिसकर्मी का नाम रौशन कुमार बताया जा रहा है. वहीं एसपी ने इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. साथ ही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को नगर थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए लाइन हाजिर किया है. एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से शिवहर सर्किल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह को नगर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात भी कर दिया है. एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

एसएसपी ने दी चेतावनी

इस मामले को लेकर एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शिवहर पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को न्याय दिलाने के प्रति समर्पित है. अपराध व अपराधी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. जिले के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को चेतावनी देते हुए एसएसपी ने ईमानदारी के साथ कर्तव्यपालन की सीख दी है.

वाहन मालिक ने एसएसपी से की शिकायत 

बता दें, गुरुवार की रात नगर थाने की पुलिस शिवहर शहर में वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाने के हथिऔल के रहने वाले उपेंद्र प्रसाद यादव स्कॉर्पियो से गुजर रहे थे. जांच कर रही पुलिस टीम ने उनकी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और उसे लेकर नगर थाने चली गई. जब्त स्कॉर्पियो को छोड़ने के लिए आरोपी हवलदार रौशन कुमार ने यादव से उपेंद्र यादव से दस हजार रुपये की डिमांड की. दावा है कि आरोपी हवलदार ने वाहन मालिक को धौंस भी दिखाई. अगली सुबह वाहन मालिक ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी. एसएसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच की जिम्मेदारी सौंपी. डीएसपी मुख्यालय ने मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि हवलदार दोषी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एक्शन लेते हुए हवलदार को सस्पेंड कर दिया.

ALSO READ: Women’s Day: कौन हैं बिहार की अनीता देवी? महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन