Bihar News: गांधी जयंती पर बना रिकॉर्ड, देशभर में पटना जिले में सबसे ज्यादा लगा टीका
Bihar News: शनिवार को गांधी जयंती पर जिले में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया. इस अभियान में पटना ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है. देश भर में दो अक्तूबर को सबसे ज्यादा वैक्सीन पटना में लगायी गयी. जिले में 1,90,389 लोगों ने वैक्सीन ली.
Bihar News: शनिवार को गांधी जयंती पर जिले में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया. इस अभियान में पटना ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है. देश भर में दो अक्तूबर को सबसे ज्यादा वैक्सीन पटना में लगायी गयी. जिले में 1,90,389 लोगों ने वैक्सीन ली. पटना जिले में अब तक 50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है. जिले में कुल 50,34,115 लोगों को डोज पड़ चुका है.
50 लाख के आंकड़े को पार करने वाला पटना राज्य का पहला और एकमात्र जिला बन गया है. पटना शहरी क्षेत्र में 105 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है. देश स्तर पर क्रमश: मुंबई ,बेंगलुरु ,पुणे ,कोलकाता, थाणे ,अहमदाबाद, चेन्नई ,नॉर्थ 24 परगना के बाद पटना का स्थान है. सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला जिला मुंबई है जहां 1,30,59,817 डोज दिया जा चुका है. इसके बाद बेंगलुरु है जहां 1,20,85,030 डोज दिया गया है. तीसरे स्थान पर पुणे है जहां 1,07,33,810 लोगों को टीका लगाया गया है.
पटना. कोरोना टीकाकरण में शनिवार को बिहार ने फिर राष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड कायम किया . बिहार में देश भर में सर्वाधिक 27.50 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण रात 10 बजे तक किया गया . इसके पहले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बिहार में रिकार्ड 33 लाख नौ हजार लोगों को टीका दिया गया था. इसके साथ ही बिहार में पांच करोड़ 70 लाख 66 हजार से अधिक डोज दे दिया गया.
देश भर में शनिवार को 71 लाख से अधिक लोगों को टीका दिया गया. महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा जहां पर सात लाख 54 हजार लोगों को टीका दिया गया. तीसरे स्थान पर असम में छह लाख 54 हजार को टीका दिया गया तो आंध्रप्रदेश में चार लाख 47 हजार को और तेलंगाना में दो लाख 97 हजार को टीका दिया गया. टीकाकरण अभियान के दौरान राज्य के 10 जिलों में एक लाख डोज से अधिक दिये गये. देर रात तक टीकाकरण की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है.
पटना – 184125
भागलपुर- 126515
पूर्णिया – 125150
समस्तीपुर – 123272
दरभंगा – 117975
गोपालगंज – 114433
पूर्वी चंपारण – 104223
मुजफ्फरपुर – 103444
नालंदा – 101635
सारण – 101535
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










