ePaper

Bihar News: पुलिस की टेंशन बनें साइबर अपराधी, पूर्णिया के डीएम समेत 13 अफसरों व वकीलों का फेसबुक हैक कर मांगे रुपये

Updated at : 15 Feb 2021 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पुलिस की टेंशन बनें साइबर अपराधी, पूर्णिया के डीएम समेत 13 अफसरों व वकीलों का फेसबुक हैक कर मांगे रुपये

Bihar News: बिहार में फेसबुक के जरिये साइबर अपराधियों ने ठगी करने का नया पैंतरा शुरू किया है. नामचीन लोगों के फेसबुक आइडी को हैक कर परिचित दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे हैं. पिछले तीन दिनों में बिहार के गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, सिविल कोर्ट के वकील सहित 13 अफसरों के आइडी हैक कर रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में फेसबुक के जरिये साइबर अपराधियों ने ठगी करने का नया पैंतरा शुरू किया है. नामचीन लोगों के फेसबुक आइडी को हैक कर परिचित दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे हैं. पिछले तीन दिनों में बिहार के गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, सिविल कोर्ट के वकील सहित 13 अफसरों के आइडी हैक कर रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है. पैसा मांगने वाले साइबर अपराधी एक्सीडेंट या बीमार होने का बहाना बना रहे हैं.

इधर, थानों में इसकी की शिकायत लगातार पहुंचने पर पुलिस भी परेशान है. जिन लोगों के फेसबुक आइडी हैक कर रुपये मांगे गये हैं उनमें पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके, पुलिस अधिकारी, कारोबारी खुर्शेद आलम, अधिवक्ता नवीनचंद्र, पत्रकार पवन आदि शामिल हैं. विजयीपुर, मीरगंज, कुचायकोट, हथुआ, थावे व महम्मदपुर के अधिकतर लोगों को शिकार बनाया गया है. सेंट्रल बैंक के प्रबंधक के तीन दोस्तों से साइबर अपराधियों द्वारा 30 हजार रुपये तक की वसूली कर ली गयी है.

इसके पूर्व कुचायकोट के तत्कालीन थानेदार रंजीत कुमार पासवान का फेसबुक आइडी पांच फरवरी को हैक कर 10 हजार रुपये मांगे गये थे. पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने और फेसबुक आइडी का पासवर्ड सुरक्षित रखने की अपील की है.

पहला मामला

आइसीयू में बच्चे की तस्वीर भेज मांगे पैसे: राहुल कुमार गोपालगंज के तत्ककालीन डीएम थे. फिलहाल पूर्णिया में डीएम हैं. साइबर अपराधियों ने डीएम की आइडी हैक कर इरफान अली गुड्डू के मोबाइल पर आइसीयू में भर्ती बच्चे का तस्वीर भेजा. फिर 10 हजार रुपये फोन-पे या गूगल-पे करने को कहा. इरफान को यह माजरा तुरंत समझ में आ गया. उसने आइडी को ब्लॉक कर दी.

दूसरा मामला

थानेदार को बीमार बताकर मांगे रुपये: मोतिहारी में जीतना का थानाध्यक्ष था. वहां से ट्रांसफर हुआ तो कुचायकोट में थानाध्यक्ष रहा. इस बीच मेरा फेसबुक आइडी हैक कर लिया गया. मेरे परिचित चकिया के अमीम आलम से बीमार होने का बहाना करके इलाज के नाम पर 10 हजार रुपये पेटीएम में मंगा लिया गया. इसकी प्राथमिकी दर्ज है.

रंजीत कुमार पासवान, तत्कालीन थानाध्यक्ष, कुचायकोट

तीसरा मामला

वकील को भी बीमार बताकर मांगे रुपये: शहर के कई लोगों के फोन आ चुके हैं. किसी ने मेरी फेसबुक आइडी हैक कर ली है. अब वह मेरे दोस्तों से रुपये की डिमांड कर रहा है. कोई भी उसके झांसे में न आये. फेसबुक आइडी ब्लाक कराने के लिए नगर थाने में शिकायत की गयी. बाद में फेसबुक आइडी को ब्लॉक करना पड़ा.

नवीनचंद्र सिंह, अधिवक्ता, सिविल कोर्ट.

चौथा मामला

डॉक्टर की आइडी हैक कर मांगे रुपये: दोस्तों से बेटे का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर रुपये मांगे जा रहे हैं. मेरे क्लिनिक में आनेवाले मरीज से ही रुपये मांगे गये, इसकी शिकायत 10 फरवरी को मिली. थाने में सूचना देने के बाद आइडी को ब्लाक कर दिया हूं. जब से आइडी हैक कर बेटे का एक्सीडेंट की बात किया गया है तब से रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के कॉल आने से परेशान हूं.

डॉ आरके, गोपालगंज.

फेसबुक हैक होने से बचने का तरीका

  • आइडी में कभी भी साधारण पासवर्ड का उपयोग न करें.

  • कभी भी ऑनलाइन एप्स को फोन में इंस्टॉल ने करें.

  • हमेशा चेक करें कि फोन में कोई संदिग्ध एप तो नहीं है.

  • केवल विश्वसनीय वेबसाइट से ही एफबी को लॉगइन करें.

  • अविश्वसनीय साइट पर कभी भी मुफ्त गेम प्ले न करें.

  • किसी और कंप्यूटर में फेसबुक अकाउंट को ओपेन न करें.

  • केवल विश्वसनीस वाइफाइ नेटवर्क का की उपयोग करें.

  • फेसबुक पर बरतनी होगी सावधानी

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन