बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, प्लेटफॉर्म टिकट और हॉस्टल की फीस पर अब नहीं लगेगा जीएसटी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Jul 2024 1:21 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अब रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट सस्ते हो गए हैं. बिहार सरकार द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट, डॉरमेट्री वेटिंग रूम, क्लॉक रूम और बैटरी से चलने वाले वाहनों पर लगने वाले जीएसटी को हटा दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अब रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट सस्ते हो गए हैं. बिहार सरकार द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट, डॉरमेट्री वेटिंग रूम, क्लॉक रूम और बैटरी से चलने वाले वाहनों पर लगने वाले जीएसटी को हटा दिया गया है.

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी 20000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिमाह तक की हॉस्टल सेवाओं पर जीएसटी से छूट मिलेगी. यह फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया था और अब बिहार सरकार ने इसे लागू कर दिया है.

इस फैसले से आम लोगों को मिलेगी राहत

बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट पर पहले पांच फीसदी जीएसटी देना पड़ता था, जो अब हटा दिया गया है. इससे 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट अब 9 रुपये में मिलेगा. इस फैसला से आम लोगों को अब राहत मिलेगी. इसके अलावा बिहार सरकार ने रेलवे की कई सेवाओं को जीएसटी मुक्त कर दिया है, जिसमें डॉरमेट्री वेटिंग रूम और क्लॉक रूम भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को काउंसलिंग में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत… जानें समय और स्लॉट

हॉस्टल फीस पर भी जीएसटी से छूट

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी बड़ी राहत मिली है. उन्हें 20000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिमाह तक की हॉस्टल सेवाओं पर भी जीएसटी से छूट दी गई है. इसके लिए छात्रों को हॉस्टल में कम से कम 90 दिनों तक रहना अनिवार्य है. पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार सरकार ने बैटरी से चलने वाले वाहनों से भी जीएसटी हटा दिया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार सरकार के इन फैसलों से बिहार की जनता को काफी राहत मिल सकती है. प्लेटफॉर्म टिकट सस्ता होने से रेलवे यात्रियों को फायदा होगा. हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी जीएसटी से छूट मिलने से आर्थिक मदद मिल सकेगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन