ePaper

Bihar News: मुंगेर में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

Updated at : 15 Jan 2022 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मुंगेर में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

Crime News बिहार के मुंगेर से भीड़ द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. इसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News बिहार के मुंगेर से भीड़ द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. इसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई. इस मामले में पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में ले लिया है.

घटना मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार की बताई जा रही है. यहां बहादुर नगर कुतलुपुर में शुक्रवार की रात विवाहित महिला से मिलने गये युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया. बाद में भीड़ ने युवक को बांधकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या (Mob Lynching) कर दी. इस दौरान भीड़ ने महिला को भी जमकर पीटा. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला के घर से युवक के शव को बरामद किया. वहीं, पुलिस ने महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया.

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के कुतलुपुर निवासी 26 वर्षीय युवक का गांव के ही विवाहित महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला का पति दैनिक मजदूरी का काम करता है और दंपति के चार बच्चे है. शुक्रवार की देर रात युवक अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा. इसकी जानकारी महिला के पड़ोसियों को लग गई. जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण महिला के घर पहुंच गये और कमरा खुलवाया. इसके बाद महिला व उसके प्रेमी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई.

बताया जा रहा है कि भीड़ द्वारा युवक का हाथ-पैर बांध कर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान महिला ने गांव वालों के साथ युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद युवक के परिजन महिला के घर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, महिला को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना लेकर अपने साथ चली गयी. मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी और वह छह भाइयों में सबसे छोटा था.

Also Read: Bihar News: गधे की दुलत्ती से भैंस ने तोड़ा दम, गधा और उसके मालिक के खिलाफ FIR की मांग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन