बिना मास्क के महावीर मंदिर में इंट्री पर ब्रेक : श्रद्धालु से अपील, दर्शन-पूजन के लिए ही आएं बेवजह नहीं रूकें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2021 7:58 PM
पटना महावीर मन्दिर में अब बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मन्दिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
महावीर मन्दिर पटना में अब बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मन्दिर प्रशासन ने यह कदम उठाया है. महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि कोरोना के नए मामलों को देखते हुए मन्दिर प्रशासन ने प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है.आचार्य किशोर कुणाल ने मन्दिर आनेवाले भक्तों से अपील किया है कि वे सामाजिक दूरी बनाकर मन्दिर में दर्शन-पूजन किया करें. इसके साथ ही सुबह 10 से 12 बजे तक मन्दिर में भक्तों की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए इस अवधि में भक्तों को मन्दिर आने से परहेज करना चाहिए. मन्दिर में एक बार में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए भक्तों को अलग-अलग समय पर अपनी सुविधा से आना चाहिए। इससे मन्दिर में सामाजिक दूरी बनाए रखने में सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










