बिहार के 16 जिलों को मिला तोहफा, पीपीपी मोड पर बनेंगे छह मंजिला बस स्टैंड, डॉक्टर भी रहेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन
Bihar-BUS-Stand

AI तस्वीर

Bihar Modern Bus Stand: बिहार सरकार ने राज्य के कई जिलों में आधुनिक बस स्टैंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. PPP मॉडल पर बनने वाले इन बस स्टैंड में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यात्रियों के लिए AC वेटिंग हॉल, मेडिकल सुविधा, मुफ्त एम्बुलेंस और अलग रेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Modern Bus Stand: बिहार सरकार ने राज्य के कई जिलों में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार अब पटना समेत 9 प्रमंडलीय जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में आधुनिक बस स्टैंड बनाएगी. इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल अपनाया जाएगा. पहले चरण में 16 जिलों का चयन किया गया है. यहां जल्द निर्माण काम शुरू किया जाएगा.

छह मंजिला होगी आलीशान इमारत

सरकार की योजना के मुताबिक नए मॉडल बस स्टैंड जी प्लस फाइव यानी छह मंजिला इमारत के रूप में तैयार किए जाएंगे. पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके.

एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल की सुविधा

यात्रियों के इंतजार के लिए दो फ्लोर पूरी तरह एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल के रूप में विकसित किए जाएंगे. यहां बैठने की बेहतर व्यवस्था होगी. बुजुर्गों, महिलाओं और परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए अलग आराम कक्ष भी बनाए जाएंगे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

मेडिकल सुविधा और मुफ्त एम्बुलेंस

बस स्टैंड परिसर में मेडिकल इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यहां डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी. किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे मुफ्त में उसकी पसंद के अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा भी मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा

सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाए. यात्रियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह पर मिलें. इससे राज्य की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: दाखिल-खारिज में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी, DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, बना नया स्पेशल सेल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन