ePaper

‍Bihar: सुपौल में शादी के घर में पसरा मातम, हर्ष फायरिंग में अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

Updated at : 07 Mar 2023 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
‍Bihar: सुपौल में शादी के घर में पसरा मातम, हर्ष फायरिंग में अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

‍Bihar: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नं 13 में शादी देखने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक शादी में खड़ा होकर डांस देख रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई जिसमें उसे गोली लग गई.

विज्ञापन

‍Bihar: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नं 13 में शादी देखने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक शादी में खड़ा होकर डांस देख रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई जिसमें उसे गोली लग गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन निजी क्लीनिक में उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर भी पहुंची. मृतक की पहचान कुपड़िया निवासी 50 वर्षीय संजय यादव के रूप में की गई है.

भाई के साथ भोज खाने गया था मृतक

घटना को लेकर चचेरे भाई बाबूनंद यादव ने बताया कि कुपड़िया वार्ड नं 13 में दुखी दास के यहां बेटी की शादी थी. उसी शादी में भोज खाने के लिए उनका भाई संजय यादव गया था. भोज खाने के बाद शादी में आए बैंड बाजा और डांस को देखने लगा. इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो उसके भाई को लग गई. गोली लगते ही, संजय यादव जमीन पर गिर पड़ा. गोली लगने की सूचना मिलते ही, अफरा-तफरी मच गयी. कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गयी.

Also Read: भागलपुर में बिहपुर सीओ के आवास में भीषण डकैती, पत्नी समेत अधिकारी को बंधक बनाकर लूटपाट
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी: पुलिस

जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. परिजन संजय यादव को लेकर चले गए और जिला मुख्यालय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था जहां सोमवारी की रात करीब 02 बजे संजय यादव की मौत हो गई. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन