ePaper

बिहार: 150 किमी का सफर तय कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी

Updated at : 30 Apr 2023 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: 150 किमी का सफर तय कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी

बिहार के बेतिया में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. एक 34 साल की प्रेमिका को 24 वर्ष के प्रेमी के साथ परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़कर शिव मंदिर में शादी करवा दी.

विज्ञापन

बिहार के बेतिया में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. एक 34 साल की प्रेमिका को 24 वर्ष के प्रेमी के साथ परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़कर शिव मंदिर में शादी करवा दी. बताया जा रहा है कि पूरा मामला नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के सेमरी मन गांव का है. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 150 किमी का सफर तय करके मिलने के लिए पहुंचा था. घरवालों ने उसे महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया. उसकी प्रेमिका विधवा थी. ऐसे में लोगों ने दोनों की शादी करा दी. अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक साल से था संबंध

विधवा उषा के पति का नाम स्व धर्मेंद्र चौधरी है. उसका और लड़के से संबंध एक वर्ष से था. लड़के का नाम पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र के तारा पाकड़ गांव निवासी 24 साल का लड्डू कुमार बताया जा रहा है. तीन वर्ष पहले महिला के पति की किसी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. महिला की एक सात साल की बच्ची है. उषा और लड्डू का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. पिछले एक साल में दोनों कई बार मिल चुके थे. हालांकि, इसके बारे में घर के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी.

Also Read: Bihar Weather: मई के पहले सप्ताह में भूल जाइये ‘लू’ मौसम रहेगा कूल-कूल, पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
उषा की बहन का देवर है लड्डू

परिजनों ने बताया कि उनका परिवार लड्डू को जानता है. वो उषा की बहन का देवर है. लड्डू उषा के साथ उसकी बच्ची को भी अपनाने के लिए तैयार था. मगर, दोनों समाज के डर से एक नहीं हो रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी में गांव के सभी लोगों ने चंदा दिया. शादी के बाद उषा को लड्डू के साथ भेज दिया गया था.

Also Read: सासाराम हिंसा: BJP नेता की गिरफ्तारी पर नीतीश कुमार की दो टूक, जानें सीएम ने क्या कही सख्त बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन