Bihar News : मैट्रिक का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, पढ़े बिहार की टॉप 5 खबरें
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 6:52 AM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक का रिजल्ट गुरुवार दोपहर के बाद जारी कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट तैयार है. गुरुवार दोपहर के बाद से शुक्रवार तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. इस संबंध में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. बिहार से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर है कि रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की, जिनकी परिचालन एक जून से होगा. इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसा लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं. इसमें पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडल में 15 से 18 ट्रेनें मिलने की उम्मीद है, जिसमें सबसे अधिक 10 ट्रेनें दानापुर रेलमंडल के स्टेशनों पर चलायी जायेंगी. और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिले. जिला प्रशासन इसकी गंभीरता से मॉनीटरिंग करे कि कोई भी गरीब परिवार रोजगार सृजन की योजनाएं, जनवितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे. मुख्यमंत्री बुधवार को कोरोना से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक का रिजल्ट गुरुवार दोपहर के बाद जारी कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट तैयार है. गुरुवार दोपहर के बाद से शुक्रवार तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. इस संबंध में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
Also Read: Bihar Board 10th Result 2020 : आज शाम तक जारी हो सकता है मैट्रिक का रिजल्ट
रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की, जिनकी परिचालन एक जून से होगा. इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसा लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं. इसमें पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडल में 15 से 18 ट्रेनें मिलने की उम्मीद है, जिसमें सबसे अधिक 10 ट्रेनें दानापुर रेलमंडल के स्टेशनों पर चलायी जायेंगी.
Also Read: बिहार से एक जून से चलेंगी 44 ट्रेनें, आज से शुरू होगी बुकिंग, जानें ट्रेनों की लिस्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिले. जिला प्रशासन इसकी गंभीरता से मॉनीटरिंग करे कि कोई भी गरीब परिवार रोजगार सृजन की योजनाएं, जनवितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे. मुख्यमंत्री बुधवार को कोरोना से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे.
Also Read: गरीबों को मिले सभी योजनाओं का लाभ, जिला प्रशासन करे मॉनीटरिंग : सीएम
राज्य के सभी 1064 थाना स्तर पर कम से कम 200 सदस्यों और प्रत्येक सहायक थाना या ओपी के स्तर पर 100 सदस्यों का एक व्हाट्स एप ग्रुप अनिवार्य रूप से बनाया जायेगा. इन समूहों में संबंधित थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के अलावा कुछ चुनिंदा आम लोगों को भी रखा जायेगा ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान पुलिस-पब्लिक के बीच आसानी से हो सके. पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सभी जिलों को जारी कर दिया है.
Also Read: पब्लिक से दोस्ती को थाने में 200 सदस्यों का बनेगा व्हाट्स एप ग्रुप
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बात की. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें प्रदेश में गठित होने वाली नयी प्रदेश कार्यसमिति के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गठित होने वाली चुनाव समिति को लेकर खासतौर से चर्चा की गयी.
Also Read: जेपी नड्डा ने भाजपा की राज्य कोर कमेटी से की वीसी से बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए