ePaper

फसलों को बचाने के लिए नीलगायों की नसबंदी कराएगी बिहार सरकार, पकड़ने के लिए चलेगा अभियान

Updated at : 04 Mar 2021 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
फसलों को बचाने के लिए नीलगायों की नसबंदी कराएगी बिहार सरकार, पकड़ने के लिए चलेगा अभियान

DJL³Fe»F ¦FF¹F

बिहार में हाथी और सुअर से होने वाले फसलों के नुकसान मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन नीलगाय (घोड़परास) से होने वाले नुकसान का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं. ऐसे में सरकार नीलगायों को पकड़ेगी और उनकी नसबंदी कराएगी. गुरुवार को विधान परिषद के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

बिहार में हाथी और सुअर से होने वाले फसलों के नुकसान मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन नीलगाय (घोड़परास) से होने वाले नुकसान का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं. ऐसे में सरकार (Bihar govt) नीलगायों (Nilgai) को पकड़ेगी और उनकी नसबंदी कराएगी. गुरुवार को विधान परिषद के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह (Neeraj kumar singh) ने इसकी जानकारी दी.

विधान परिषद में चल रही कार्यवाही के दौरान रजनीश कुमार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि फसल क्षति की स्थिति में घोड़परासों और सूअरों को मारने के लिए निर्देश दिये जाते हैं. वन प्रमंडल पदाधिकारी को 100 और वन संरक्षक को 500 तक घोड़परास मारने की अनुमति देने का अधिकार है.

प्रभावित किसान द्वारा घोड़परासों को मारने के लिए आवेदन दिया जाता है. आवेदन के बाद विभाग द्वारा मारने की कार्रवाई की जाती है. रजनीश कुमार ने सुअर और हाथी से होने वाले फसल नुकसान के तर्ज पर घोड़परास से भी होने वाले नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दिये जाने को लेकर सवाल किया था.

प्रेसर हार्न के बेचने और लगाने पर रोक

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री ने कहा कि बिहार में जिलों की मुख्य सड़क पर बड़े और छोटे वाहनों से होने वाली ध्वनि को रोकने के लिए विभाग की ओर से व्यापक कार्रवाई की जा रही है. विभाग की योजना है कि बाजार में बिकने वाले मल्टी टोन(प्रेसर हार्न) की बिक्री को बंद किया जाये.

इसके अलावा ऐसे हार्न को वाहनों में लगाने पर रोक रहे. मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली के तहत मल्टी टोन्ड-हार्न का उपयोग वर्जित है. नियमावली के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सजग है.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन