PHOTOS: सुपौल में कोसी से मची तबाही का देखें नजारा, नेपाल में हो रही बारिश ने बिहार की बढ़ाई चिंता..

Updated at : 15 Aug 2023 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सुपौल में कोसी से मची तबाही का देखें नजारा, नेपाल में हो रही बारिश ने बिहार की बढ़ाई चिंता..

PHOTOS: नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने अब बिहार की चिंता को बढ़ा दी है. कोसी नदी ने उग्र रूप धारण कर लिया है. सुपौल में बाढ़ का पानी गांवों में घुसने लगा है. कोसी बराज के 56 फाटकों को खोल दिया गया. देखिए कोसी में हुंकार का ये नजारा..

विज्ञापन
undefined

नेपाल में भारी के कारण कोसी नदी रौद्र रूप ले ली है. कोसी बराज से सोमवार को 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया तो गांवों में कोसी का पानी फैल गया. लोग नाव की सवारी करने लगे.

undefined

सुपौल जिला के निर्मली अनुमंडल क्षेत्र में कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. लगभग 1200 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

undefined

लोग नाव के सहारे मवेशियों व अन्य जरूरी के सामान के साथ ऊंचे स्थान की ओर पलायन करते दिखे. मवेशियों में बीमारी का भी खतरा बढ़ने लगा है.

undefined

कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद मरौना प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी, कदमाहा, एवं घोघररिया पंचायत में पानी फैलने लगा है.

undefined

नदी में पानी बढ़ने के बाद लोग सोमवार के सुबह से ही अपने बच्चों के संग कोशी नदी के किनारे नदी से लकड़ी को निकालने में जुट गये. वहीं मवेशियों का चारा लाने के लिए नाव पर सवार होकर जा रहे हैं.

undefined

बाढ़ को मध्य नजर देखते हुए स्थानीय स्तर पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के लिए तैयारी की गयी है. किशनपुर सीओ संध्या कुमारी ने बताया कि कोसी बांध के भीतर विभिन्न गांव के लिए 55 गैर सरकारी नाव के अलावे एक सरकारी नाव चलाये जा रहे हैं. 

undefined

बाढ़ का पानी अब सड़क के ऊपर बह रहा है. कोसी नदी में बह रहे पानी के करंट को देखकर लोग सहमे हुए हैं. वहीं आवागमन की समस्या बढ़ गयी है.

undefined

कोसी इन दिनों उफान पर है. पुल के नीचे पानी का प्रवाह बेहद खतरनाक है. लबालब भरी कोसी नदी अब खतरे का संकेत दे रही है.

undefined

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण कोशी बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन