ePaper

Bihar Chunav 2020, Coronavirus Update : चुनावी हलचल के बीच डरा रही Coronavirus की रफ्तार, बीते 24 घंटे में पांच की मौत

Updated at : 17 Oct 2020 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020, Coronavirus Update : चुनावी हलचल के बीच डरा रही Coronavirus की रफ्तार, बीते 24  घंटे में पांच की मौत

Bihar Chunav 2020, Coronavirus Update :बिहार में चुनावी माहौल के बीच कोरोना वायरस की रफ्तार डरा रही है. पटना एम्स में शुक्रवार को बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत समेत पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. वहीं, नये मरीजों में 12 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020, Coronavirus Update : बिहार में चुनावी माहौल के बीच कोरोना वायरस (Coronavirus News) की रफ्तार डरा रही है. पटना एम्स (AIIMS) में शुक्रवार को बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत समेत पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. वहीं, नये मरीजों में 12 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री 70 वर्षीय कपिल देव कामत की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गयी.

इसके अलावा, दरभंगा के 72 वर्षीय एक वृद्ध, मोतिहारी के 48 वर्षीय एक अधेड़, बक्सर के 80 वर्षीय एक वृद्ध और बिहारशरीफ के 78 वर्षीय एक वृद्ध की मौत कोरोना से हो गयी है. वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 12 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी, जिसमें पटना, सीतामढ़ी, सहरसा, नालंदा, गया, रोहतास, मधेुपरा, वैशाली के मरीज शामिल हैं. साथ ही एम्स में 12 लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गया है. हालांकि संक्रमित होनेवालों में एक लाख 87 हजार 998 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. साथ ही राज्य का रिकवरी रेट 94.21 प्रतिशत हो चुका है. राज्य में मंगलवार को 1024 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election : चुनावी मैदान में उतरे पत्रकार Ravish Kumar के भाई ब्रजेश पांडेय, Congress ने इस सीट से दिया टिकट

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन