बेनीपुर के दो पंचायतों में सहयोग शिविर, एसडीओ और बीडीओ ने किया उद्घाटन

शिवराम में आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविरों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दोनों पंचायतों में कुल 142 आवेदन जमा हुए, जिनमें सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई गई.
Darbhanga News: बेनीपुर प्रखंड के शिवराम एवं बाथो-रढियाम पंचायत में सोमवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिवराम पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसडीओ मनीष कुमार ने किया, जबकि बाथो-रढियाम पंचायत में बीडीओ राहुल कुमार कर्ण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. दोनों शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.
Benipur News: दोनों पंचायतों में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन जमा किए. अधिकारियों ने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई.
कुल 142 आवेदन हुए प्राप्त
बाथो-रढियाम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि शिवराम पंचायत के सहयोग शिविर में 53 आवेदन जमा किए गए. अधिकारियों ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
समयबद्ध कार्रवाई पर दिया गया जोर
एसडीओ और बीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. उन्होंने शिविर के उद्देश्य को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से जोड़ते हुए विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










