LNMU में 27-28 जुलाई को विशेष शिविर, कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित बकाया आवेदन होंगे स्वीकार

Updated:
विज्ञापन
लनामिवि: शिक्षाकर्मियों के बकाया का विशेष शिविर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) में 27 और 28 जुलाई को शिक्षाकर्मियों के लंबित बकाया के समाधान के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है. विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कर्मियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिहार लोक भवन के निर्देश पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के डब्ल्यूआईटी परिसर में 27 एवं 28 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. इसमें विश्वविद्यालय के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित बकाया से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे.

LNMU News: निर्धारित प्रारूप में देना होगा आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करने का अनुरोध किया है. आवेदन के साथ वेतन सत्यापन कोषांग से निर्गत निर्धारित वेतन बिंदु की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा, ताकि मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके.

आवेदन में देनी होगी ये जानकारी

जारी सूचना के अनुसार आवेदन पत्र में आवेदक का नाम, पदनाम, कार्यालय का नाम, सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सेवानिवृत्ति का कार्यालय, जन्म तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि तथा लंबित बकाया से संबंधित विस्तृत विवरण अंकित करना अनिवार्य होगा. अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ईमेल और डाक से भी भेज सकते हैं आवेदन

जो कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से शिविर में उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे अपना आवेदन डाक अथवा ईमेल [email protected] और [email protected] पर भी भेज सकते हैं. विश्वविद्यालय ने समय सीमा के भीतर आवेदन उपलब्ध कराने की अपील की है.

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन