ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav: आज पटना में भाजपा नेताओं संग सीएम नीतीश की अहम बैठक, NDA में सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला होगा तय!

Updated at : 01 Oct 2020 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav: आज पटना में भाजपा नेताओं संग सीएम नीतीश की अहम बैठक, NDA में सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला होगा तय!

Bihar Vidhan Sabha Chunav, Bihar Election Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों में बंटवारा कब तक होगा इसपर तस्वीर साफ होने में अभी दो-तीन दिन और लग सकते हैं. बात तीनों दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या पर तो अटकी ही है लेकिन एक बड़ी बाधा पसंद वाली सीटों पर सहमति नहीं बन पाना है. बुधवार को दिल्ली में चली मैराथन बैठक के बाद आज पटना में भाजपा नेताओं की अहम बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav, Bihar Election Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों में बंटवारा कब तक होगा इसपर तस्वीर साफ होने में अभी दो-तीन दिन और लग सकते हैं. बात तीनों दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या पर तो अटकी ही है लेकिन एक बड़ी बाधा पसंद वाली सीटों पर सहमति नहीं बन पाना है. बुधवार को दिल्ली में चली मैराथन बैठक के बाद आज पटना में भाजपा नेताओं की अहम बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हो सकती है.

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में दिन भर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सरकारी आवास पर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, नवनियुक्त बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की अहम बैठक हुई. थोड़ी देर के लिए इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संगठन मंत्री नागेंद्र जी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी गये. दोपहर बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात देर रात चली.

Also Read: बिहार के चुनावी समर में पहली बार आधा दर्जन गठबंधन, बड़े दलों के लिए चुनौती बने छोटे दल

इधर, भूपेंद्र यादव समेत तमाम भाजपा नेता रात में पटना पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा ऑल इज वेल. दो अक्तूबर को राज्य चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें फैसला लिये जाने के बाद चार अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इसके पहले दिल्ली में नड्डा के आवास पर बैठक के बाद बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजुट है और जदयू, भाजपा, लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी मिल कर चुनाव लड़ेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए चुनाव मैदान में जायेगा. उन्होंने उम्मीद जाहिर कि जल्द ही सीटों का मसला सुलझ जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर दो से तीन दिन अहम हैं. हम जल्द फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा एबीसीडी के तर्ज पर सीटों का वर्गीकरण किया है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिहार में चुनावी आगाज, 71 विधानसभा सीट के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, सीट बंटवारे पर अभी भी विवाद
राजद और कांग्रेस का हाल

राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बात फाइनल होने की उम्मीद है. कांग्रेस तालमेल को लेकर राजद के रुख से नाराज तो है लेकिन बिहार के नेता गठबंधन तोड़ने के मूड में भी नहीं हैं. लिहाजा अब पूरा मामला आलाकमान के पास चला गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच इस मुद्दे पर जल्द बातचीत हो सकती है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के साथ लंबी बैठक की. जानकारी के मुताबिक पार्टी किसी वर्तमान विधायक का सामान्य तौर पर टिकट काटने के मूड में नहीं है.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन