बड़े शहरों की जलजमाव समस्या और सौंदर्यीकरण है तारकिशोर प्रसाद की प्राथमिकता, नगर विकास व आवास विभाग में की बैठक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Nov 2020 8:25 AM
नगर विकास व आवास विभाग मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सरकार के सात निश्चय योजनाओं, बड़े शहरों को जलजमाव से मुक्त करने, पार्क आदि निर्माण कर शहरों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया है़. रविवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बतौर नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री पद पर योगदान कर लिया़.
नगर विकास व आवास विभाग मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सरकार के सात निश्चय योजनाओं, बड़े शहरों को जलजमाव से मुक्त करने, पार्क आदि निर्माण कर शहरों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया है़. रविवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बतौर नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री पद पर योगदान कर लिया़.
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सुबह 11 बजे के लगभग नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री कक्ष में पहुंचे़ वहां विभाग के सचिव आनंद किशोर व बुडको के एमडी रमन कुमार सहित विभाग के आला अधिकारियों ने स्वागत किया़. अधिकारियों से बात करने के बाद मंत्री नगर विकास व आवास विभाग के सभा कक्ष में पहुंचे़. वहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विभाग के विभिन्न कोषांग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की़.
नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री ने रविवार को सरकार के सात निश्चय की दो योजनाओं की समीक्षा की़. विभाग में योगदान करने के बाद शहरी निकायों में चलाये जाने वाले हर घर नल-जल व पक्की नाली-गली योजना की समीक्षा की़. मंत्री ने निकायों में चलायी जा रही योजना प्रगति को देखा और निर्देश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से सभी कामों में प्रगति लायी जाये़.
Also Read: बिहार में NDA की जीत से अलगाववादियों की तरफ कांग्रेस का रूख, अनुच्छेद 370 को वापस लाने की रच रही साजिश: नित्यानंद राय
इसके अलावा पटना आदि बड़े शहरों में जलनिकासी व जलजमाव से निदान को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली़. मंत्री से समय रहते भी कामों को पूरा करने के निर्देश दिये. ताकि आगे आने वाले समय में ऐसी समस्या नहीं हो़. इसके अलावा शहरों में पार्क निर्माण कर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिये़.
मंत्री ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में विभाग की ओर से चलायी जा रही अन्य योजनाओं की समीक्षा की जायेगी़. प्रमंडल स्तर पर नगर निकायों में चल रही योजनाओं का हाल जाना जायेगा, ताकि जमीनी स्तर पर काम में प्रगति की जा सके़.
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










