ePaper

Bihar Chunav 2020: CM नीतीश कुमार को चिराग पासवान का चैलेंज, ‘जनता को बताएं पांच साल में आपने क्या किया?’

Updated at : 19 Oct 2020 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: CM नीतीश कुमार को चिराग पासवान का चैलेंज, ‘जनता को बताएं पांच साल में आपने क्या किया?’

New Delhi: LJP President Chirag Paswan during a meeting with party candidates via video conferencing, ahead of Bihar Assembly Election, in New Delhi, Wednesday, Oct. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-10-2020_000168B)

Bihar Assembly Elction 2020, Chirag Paswan Latest News: बिहार चुनाव (Bihar Chunav) में अकेले उतरे लोजपा (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सोमवार को ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ (Bihar First, Bihari First) नारे को लेकर अपनी बातों को रखा. चिराग पासवान के मुताबिक उनका नारा ‘नया बिहार और युवा बिहार’ (Naya Bihar, Yuva Bihar) बनाने के लिए है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Elction 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले उतरे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे को लेकर अपनी बातों को रखा. लोजपा नेता चिराग पासवान के मुताबिक उनका नारा नया बिहार और युवा बिहार बनाने के लिए है. चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीटें मिलने का दावा भी कर डाला.


पांच साल के कामों के बारे में पूछें- चिराग

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में एनडीए के पिछले पांच सालों के शासन पर भी सवाल उठाए. चिराग ने लिखा पिछले पांच सालों के कार्यों को बिहार की जनता को नहीं बताया जा रहा है. कुर्सी के खेल में पांच साल गुजारकर बिहार के लोगों का वक्त बर्बाद किया गया है. अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने लोगों को वोट मांगने वालों से पांच साल के दौरान किए गए कामों का हिसाब मांगने की नसीहत भी दी.


सरकार की नीति नहीं नीयत से दिक्कत 

चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर तेवर अपनाए हुए हैं. लिहाजा अपने ट्वीट में वो मौजूदा सरकार से सवाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. खास बात यह है कि चिराग पासवान बीजेपी के खिलाफ बोलने से परहेज करते हैं. खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद सफाई दी उन्हें सरकार की नीयत नहीं नीति से दिक्कत है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन