ePaper

Bihar Chunav 2020: इन मतदाताओं के लिए एक क्लिक में Uber On Demand, ऐसे उठाएं फ्री सर्विस का लाभ

Updated at : 02 Nov 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: इन मतदाताओं के लिए एक क्लिक में Uber On Demand, ऐसे उठाएं फ्री सर्विस का लाभ

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) के दूसरे चरण के मतदान के लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है. कोरोना संक्रमण (Corona Pandemic) में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए खास गाइडलाइंस जारी की गई है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने पटना सिटी (Patna City) के बुजुर्गों (80 साल के ऊपर) और दिव्यांग मतदाताओं को खास सौगात दी है. इन मतदाताओं को ऑन डिमांड Uber कैब की सर्विस देने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है. कोरोना संक्रमण में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए खास गाइडलाइंस जारी की गई है. चुनाव आयोग ने पटना सिटी के बुजुर्गों (80 साल के ऊपर) और दिव्यांग मतदाताओं को खास सौगात दी है. इन मतदाताओं को ऑन डिमांड Uber कैब की फ्री सर्विस देने का फैसला लिया गया है.

Also Read: चुनाव के बाद बिहार में फिर की जायेगी डोर टू डोर कोरोना मरीजों की स्क्रीनिंग, जानें क्या चल रही तैयारी
कैसे यूज कर सकते हैं फ्री सर्विस

चुनाव आयोग के मुताबिक इस सर्विस को पहली बार पटना सिटी में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए सबसे पहले दूसरे चरण की वोटिंग के दिन 3 नवंबर को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के टॉल फ्री नंबर 18003451950 पर कॉल करके एक कूपन कोड प्राप्त करना होगा. इसके बाद यूजर अपने मोबाइल पर Uber एप डाउनलोड करें. कूपन कोड को फ्री कैब सर्विस के लिए यूज किया जा सकता है.

Also Read: Bihar Election 2020: जब बिहार के चुनावी सभा में पीएम मोदी सुनाने लगे कहानी, जरूर देखिए VIDEO
120 रुपए तक फ्री ड्राइव की सुविधा

यूजर अपने घर से पोलिंग स्टेशन जाने के लिए फ्री कैब सर्विस को यूज कर सकते हैं. अगर 120 रुपए तक बिल आता है तो यह पूरी तरह फ्री होगा. बिल 120 रुपए से ज्यादा आता है तो सारा चार्ज यूजर को खुद देना होगा. कूपन कोड को मतदाताओं के मोबाइल नंबर पर सीधे उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी वैलिडिटी 3 नवंबर की सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगी. यह पहल शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए की गई है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन