बिहार चुनाव के पहले चरण में शशि थरूर को क्यों याद आए आंखों के आंसू और पांव के छाले?

Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव (Bihar Chunav) के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. मतदान केंद्रों पर कोरोना (Corona) संक्रमण से बचाव के विशेष इंतजाम रहे. राजनेताओं ने पहले चरण की वोटिंग को लेकर अपनी बातें कही. कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Taroor) ने भी एक ट्वीट किया. ट्वीट के जरिए शशि थरूर केंद्र-राज्य सरकार पर निशाना साधते दिखे.
Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के विशेष इंतजाम रहे. राजनेताओं ने पहले चरण की वोटिंग को लेकर अपनी बातें कही. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी एक ट्वीट किया. ट्वीट के जरिए शशि थरूर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते दिखे.
दरअसल, बिहार चुनाव में कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों के मुद्दों को महागठबंधन ने जोरशोर से उठाया है. महागठबंधन के नेता लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर प्रवासी मजदूरों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाते रहे हैं. बिहार चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग को लेकर शशि थरूर ने भी एक ट्वीट किया. ट्वीट में लिखा ‘वो तेरी आंख के आंसू वो तेरे पांव के छाले, तुझे सब याद है ना? आज वोट डालने वाले.’
वो तेरी आंख के आंसू वो तेरे पाँव के छाले
तुझे सब याद है ना? आज वोट डालने वाले!#आज_बदलेगा_बिहार #BiharElections2020 pic.twitter.com/4zmC4FMRog— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 28, 2020
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्वीट से प्रवासियों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की. बता दें पहले चरण के मतदान में राहुल गांधी से लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के नेता भी अपनी बातों को कहते दिखे थे. जबकि, दूसरे चरण के लिए हुई चुनावी सभा में भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पर खूब हमले किए.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




