Bihar Election 2025 Updates: सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक, गृहमंत्री शाह आज पहुंच सकते हैं पटना
Bihar Election 2025 Live Updates: सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस और राजद में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है. कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में ही रुकने का फरमान जारी किया गया है. वहीं एनडीए की तरफ से अपने सीट बंटवारे के फॉर्मुले को क्लियर कर दिया गया है. पढ़ें चुनाव से संबंधित मिनट-मिनट का अपडेट…
जदयू सांसद अजय मंडल ने CM को भेजा इस्तीफा
जदयू सांसद अजय मंडल ने दिया इस्तीफा!
टिकट बंटवारे से नाराज होकर उठाया बड़ा कदम.भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने पार्टी नेतृत्व को सौंपी चिट्ठी, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप – बोले, “मेरे क्षेत्र में मेरी राय की अनदेखी हो रही है”jdu bihar biharnews @AjayMandalMPbgp… pic.twitter.com/Fc2GDc78du
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 14, 2025
CM नीतीश ने बुलाई बैठक
एनडीए में सीट शेयरिंग से सीएम नीतीश नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, 9 सीटों को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है. इस खींचतान के बीच सीएम हाउस में दोपहर 12 बजे बैठक होगी, जिसमें पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
धर्मेंद्र प्रधान के साथ बीजेपी की बैठक
बीजेपी एमएलसी के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक चल रही है. बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ ये मीटिंग हो रही है. इस मीटिंग में सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल भी शामिल हैं.
पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश से बात
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की आपात बैठक बुलाई है. नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा के नेता सक्रिय हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मसले को गंभीरता से लेते हुए नीतीश कुमार से बात की है. दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत होने की सूचना है.
पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश से बात
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की आपात बैठक बुलाई है. नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा के नेता सक्रिय हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मसले को गंभीरता से लेते हुए नीतीश कुमार से बात की है. दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत होने की सूचना है.
सीएम हाउस में हलचल तेज
सीएम हाउस में गहमागहमी बढ़ गई है. टिकट को लेकर कई नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
सौहार्दपूर्ण बातचीत में सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है: उपमुख्यमंत्री सम्राट
एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है।
कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है।
मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 14, 2025
CM हाउस के बाहर बेहोश हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल
टिकट को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे विधायक गोपाल मंडल की तबीयत बिगड़ गई है. वो बेहोश हो गए, हालांकि थोड़ी देर में वो होश में आ गए.
बीजेपी ने 48 कैंडेडिट्स को दिया टिकट
सीट – नाम
1- बिक्रम- सिद्धार्थ सौरभ
2- मोहनिया- संगीता कुमारी
3- ढाका- पवन जायसवाल
4- रीगा- मोतीलाल प्रसाद
5- बथनाहा- अनिल कुमार
6- सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
7 बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
8- खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
9- बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर
10- झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
11- छातापुर- नीरज कुमार सिंह
12- फारबिसगंज- विद्या सागर
13- सिकटी- विजय कुमार मंडल
14- बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
15- पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
16- कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
17- कोढ़ा- कविता देवी
18- सहरसा- आलोक रंजन झा
19- गौरा बौराम- सुजित कुमार सिंह
20- दरभंगा- संजय सरावगी
21- जाले- जिबेश मिश्रा
22- लौरिया- विनय बिहारी
23- हरसिद्धि- कृष्णनंदन पासवान
24- मधुबन- राणा रणधीर
25- चिरैया- लाल बाबू प्र.गुप्ता
26- बरुराज- अरुण कुमार सिंह
27- पारू- अशोक कुमार सिंह
28- साहेबगंज- राज कुमार सिंह
29- बरौली– रामप्रवेश राय
30- सीवान- मंगल पाण्डेय
31- गोरियाकोठी- देवेश कांत सिंह
32- तरैया- जनक सिंह
33- अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
34- पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
35- मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
36- रोसड़ा- विरेंद्र कुमार
37- बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
38- बांका- राम नारायण मंडल
39- लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
40- दीघा- संजीव चौरसिया
41 बांकीपुर- नितिन नवीन
42- जमुई- श्रेयसी सिंह
43- कटोरिया- निक्की हेब्रम
44 मोतिहारी- प्रमोद कुमार
45- दरौंदा- कर्णजीत सिंह
46- प्राणपुर- निशा सिंह
47- गोपालगंज- कुसुम देवी
48- वजीरगंज- वीरेंद्र सिंह
जदयू गोपाल मंडल का सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे
JDU विधायक गोपाल मंडल समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि उनका टिकट काटने की साजिश हो रही है. सीएम हाउस में कुछ लोग बैठे हुए हैं जो उन्हें बेटिकट करना चाहते हैं.
आज पर्चा भरेंगे अनंत सिंह
बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मोकामा सीट से पर्चा भरेंगे. उनको जदयू का सिंबल भी मिल गया है. बता दें, अनंत सिंह मोकामा के कारगिल मार्केट पहुंचे हैं. समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. पूर्व विधायक की तरफ से समर्थकों के लिए खाने का पूरा इंतजाम किया गया है. अनंत सिंह के नामांकन को लेकर प्रशासन ने भी अपने हिस्से की तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज उनके नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है.
Bihar Election 2025 Live Updates: X पर शायरी वॉर
पानी ऑंख में भर कर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है। https://t.co/J9ZV75xSph— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) October 13, 2025
कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग के दौरान राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय।’ मनोज झा के इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा- ‘पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है।’
Bihar Election 2025 Live Updates: X पर शायरी वॉर
पानी ऑंख में भर कर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है। https://t.co/J9ZV75xSph— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) October 13, 2025
कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग के दौरान राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय।’ मनोज झा के इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा- ‘पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है।’
दिल्ली में आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई है. बैठक के दौरान प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी.
Bihar Election 2025 Live Updates: राजद ने प्रत्याशियों से सिंबल वापस लिया
सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राजद कैंडिडेट्स को सिंबल दिया था, लेकिन महागठबंधन में दरार की खबर के बीच देर रात कई कैंडिडेट्स से सिंबल वापस ले लिया गया है. उधर दिल्ली में राहुल गांधी ने तेजस्वी से मुलाकात नहीं की है.
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए