ePaper

Chhath Puja Pictures: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन 'खरना' की रौनक, देखिए ये तस्वीरें...

Updated at : 18 Nov 2023 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja Pictures: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन 'खरना' की रौनक, देखिए ये तस्वीरें...

पटना जिला प्रशासन की ओर से पटना में गंगा नदी के किनारे करीब 100 घाटों और 90 तालाब और पार्कों में व्रतधारियों के लिए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है. सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं.

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ की चारों तरफ धूम मची हुई है और पूरा माहौल छठ के गीतों से भक्तिमय हो गया है, सभी लोग अपने-अपने तरीके से साफ-सफाई से लेकर व्रतधारियों की सेवा में लगे हुए हैं वहीं आज खरना के साथ लोक आस्था के इस महाअनुष्ठान के व्रत का शुरुआत हो गया है.

undefined

छठ पर्व को लेकर देव का पौराणिक सूर्य कुंड तालाब और सूर्य मंदिर रोशनी से जगमगा उठा है. सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये है. रविवार की शाम अस्ताचल को पहला अर्घ और सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन होगा.

undefined

इससे पहले छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी शनिवार की शाम व्रतियों ने खरना किया. इस दौरान विभिन्न घाटों व घरों में व्रतियों ने पूरी आस्था व स्वच्छता के साथ खरना का प्रसाद खीर व रोटी महाप्रसाद बनाया और ग्रहण करने के बाद व्रती दो दिनों के लिए भगवान भास्कर के भक्ति में लीन हो गये.

undefined

पटना में जिला प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए गंगा नदी और तलाब के किनारे भी व्यवस्था किए गए हैं. पटना जिला प्रशासन की ओर से पटना में गंगा नदी के किनारे करीब 100 घाटों और 90 तालाब और पार्कों में व्रतधारियों के लिए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है. सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं. किसी भी घटना की आशंका को लेकर भी इन घाटों पर पुलिस की तैनाती की गई है.

undefined

महापर्व छठ की धूम बाजार से घर तक है. चारों ओर चहल-पहल है. पटना के साथ दूर-दराज के इलाकों तक में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है. किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद है. रविवार को शाम का अर्घ्य व्रती देंगे इसके बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन