बिहार: गूगल से निकाली थी बैंक का नंबर, निकला फ्रॉड…महिला पुलिसकर्मी के अकाउंट से उड़ा लिए 43 हजार रुपए, मामला दर्ज
Bihar News
Bihar Cyber Crime: समस्तीपुर जिला के स्थानीय पुलिस केंद्र में पदस्थापित एक महिला पुलिस कर्मी के बैंक अकाउंट से साइबर बदमाशों द्वारा 43 हजार रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के साइबर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.
Bihar Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. अब तो बिहार के पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराधी निशाना बना रहे हैं. इसी क्रम में समस्तीपुर जिला के स्थानीय पुलिस केंद्र में पदस्थापित एक महिला पुलिस कर्मी के बैंक अकाउंट से साइबर बदमाशों द्वारा 43 हजार रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है.
इस संबंध में पीड़िता छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के साइबर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. महिला पुलिसकर्मी सोनी कुमारी ने बताया कि उसके बैंक अकाउंट से पांच हजार रुपए कट गए. उसने जानकारी के लिए एसबीआई के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो उसे पता चला कि रुपए बैंक के द्वारा ही काटे गए हैं.
ये भी पढ़ें: ई-साक्ष्य ऐप से वीडियो, फोटो और बयान दर्ज करेगी बिहार पुलिस, नौ अगस्त को ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे अधिकारी…
व्हाट्सएप पर लिंक भेज डिटेल्स भरवाया, फिर उड़ाया पैसा
इसके बाद उसने गूगल सर्च से संबंधित बैंक का नंबर निकाला, जो कि बाद में फ्रॉड नंबर साबित हुआ. उस नंबर पर बात करने पर उधर से व्हाट्सएप्प पर एक एपीके लिंक भेजा गया और कहा गया कि इस लिंक पर शिकायत दर्ज करने के बाद उनके कटे हुए रुपए उनके बैंक खाते में वापस आ जाएंगे.
इसके बाद उसने उस लिंक पर क्लिक कर अपना नाम-पता और खाता संख्या सहित एटीएम नंबर आदि डाल दिया. उसके बाद एक और अनजान नंबर से लिंक आया और उसे इनेबल कर अपने कटे हुए रुपए चेक करने के लिए बोला गया. जब फोन पे पर पिन डालकर खोला तो उसके अकाउंट से 43 हजार रुपए कट गए.
Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










