Bihar Corona News: बिहार के 11 जिलों में मिले 38 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 17 मरीज, अपने जिले का जानें हाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Corona News Live Updates in Hindi: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से..

विज्ञापन

राज्य के 11 जिलों में मिले 38 नये कोरोना संक्रमित

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 जिलों में कुल 38 नये संक्रमित पाये गये हैं. पिछले दिनों की तुलना में संक्रमितों की संख्या चार कम हुई है. इधर संक्रमण की पहचान को लेकर इस दौरान 32302 सैंपलों की जांच की गयी. नये संक्रमितों में पटना जिला में 17, भागलपुर में छह, बांका में दो, पूर्वी चंपारण में एक, गया में तीन, कैमूर में एक, खगड़िया में एक, मुंगेर में तीन, नालंदा में एक, पूर्णिया में दो और रोहसात में एक नया संक्रमित पाया गया है.

अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया

आज अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया. पटना में 87% उपकरण फंक्शनल पाए गए.

अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गयाअस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया. जिसमें 87% उपकरण फंक्शनल पाए गए.

संक्रमण चेन की आशंका, एक पॉजिटिव से 6 हुए संक्रमित

पटना में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं. वहीं मुंगेर में इस बार भी संक्रमण के चेन बनने की आशंका बढ़ रही है. एक कोरोना मरीज के संपर्क में आए आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए.

हेल्थकर्मियों में संक्रमण

बिहार में कोरोना ने पटना समेत कई जिलों में दस्तक दी है. इस बार भी हेल्थकर्मियों में संक्रमण पाया जा रहा है. स्टेशन व बस स्टैंड पर अधिक सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है.

बूस्टर डोज के प्रति चिंता

बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन बूस्टर डोज के प्रति लापरवाही अब लोगों को पछतावा दे रही है. बूस्टर डोज नहीं लिए लोग अब अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola