Bihar News: बिहार में कोरोना के 6325 नये केस, 4 की मौत, सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिले में टॉप पर पटना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2022 9:55 PM

विज्ञापन

15 jan 2022 Covied Test

Bihar Corona News बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 6325 नये कोरोना संक्रमित हुए हैं. हालांकि, इस दौरान राज्य में 4489 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. नये संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब 3.67 प्रतिशत हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 6325 नये कोरोना संक्रमित हुए हैं. हालांकि, इस दौरान राज्य में 4489 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. नये संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब 3.67 प्रतिशत हो गयी है. इधर, राजधानी पटना में सर्वाधिक 2305 नये संक्रमित पाये गये हैं, जबकि पटना की पॉजिटिविटी रेट घटकर 19.25 प्रतिशत हो गयी है.

संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 72 हजार 539 सैंपलों की जांच की गयी, जबकि रिकवरी रेट अब घटकर 93.85 प्रतिशत हो गयी है. अब राज्य में 35917 कोरोना के एक्टिव केस हैं. राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बिहार 12वें नंबर पर आ गया है. राज्य में चार कोरोना पाजिटिव मरीजों का निधन हो गया है.

बिहार के जिन जिलों में 100 से अधिक नये संक्रमित पाये गये हैं. उसमें पटना जिले में 2305, समस्तीपुर जिले में 377, सारण जिले में 273, मुंगेर जिले में 267, मुजफ्फरपुर जिले में 261, बेगूसराय जिले में 221, औरंगाबाद जिले में 104, भागलपुर जिले में 169, दरभंगा जिले में 135, पूर्वी चंपारण जिले में 121, गया जिले में 111, कटिहार जिले में 129, मधेपुरा जिले में 127, पूर्णिया जिले में 151, सहरसा जिले में 139 और वैशाली जिले में 160 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

इसके अलावा जिन जिलों में 100 से कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उनमें अररिया में 61, अरवल में 80, बांका में 32, भोजपुर में 69, बक्सर में 62, गोपालगंज में 24, जमुई में 61, जहानाबाद में 17, कैमूर में 61, खगड़िया में 36, किशनगंज में 62, लखीसराय में 49, मधुबनी में 73, नालंदा में 93, नवादा में 6, रोहतास में 85, शेखपुरा में 12, शिवहर में सात, सीतामढ़ी में 76, सीवान में 92, सुपौल में 68 और पश्चिम चंपारण में 67 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा अन्य राज्य के 62 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं.

सर्वाधिक पॉजिटिविटी दर वाले टॉप 10 जिले

पटना – 19.25 प्रतिशत

समस्तीपुर- 10.53 प्रतिशत

सहरसा – 9.95 प्रतिशत

मुंगेर – 9.33 प्रतिशत

अरवल – 5.36 प्रतिशत

बेगूसराय – 4.67 प्रतिशत

सारण – 4.37 प्रतिशत

भागलपुर – 4.00 प्रतिशत

मुजफ्फरपुर – 3.75 प्रतिशत

खगड़िया – 3.50 प्रतिशत

Also Read: Bihar Corona News: एम्स में 3 की मौत, बिहार के अन्य जिलों की तुलना में पटना बना कोरोना का हॉटस्पॉट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन