चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक, विश्वासमत से पहले तेजस्वी आवास से अज्ञात जगह के लिए निकले

congress
bihar politics हैदराबाद से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट से कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर ले जाया गया था.
करीब एक हफ्ता हैदाराबाद में गुजारने के बाद कई कांग्रेस विधायक पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचते ही उन्हें तेजस्वी यादव के आवास पर ले जाया गया था. वहां से कुछ कांग्रेस के विधायक अज्ञात जगह के लिए निकल गए हैं. रविवार की सुबह ही कांग्रेस के 16 विधायक हैदाराबाद से पटना पहुंचे थे. हैदराबाद से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट से कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर ले जाया गया था. यहां पर ही उनके रहने, खाने-पीने का प्रबंध किया गया था. लेकिन, रात में कांग्रेस के कई विधायक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास से बाहर निकल कर कहीं निकल गए हैं. इसके बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है.
(खबर अपडेट हो रही है)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




