Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबा 9 वर्षीय बच्चा, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE:पटना के हथुआ मार्केट में भीषण आग लगी है. करीब दर्जन भर दमकल लेकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने 6 घंटे की जद्दोजहद के बाद इसपर काबू पाया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बेगूसराय में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत 

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के सिरैया गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय एक बालक की हुई मौत.

149 अंचलाधिकारियों का हुआ तबादला

बिहार में 149 अंचलाधिकारियों का हुआ तबादला, राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना.

भागलपुर में मिड डे मील खाने से बच्चे बीमार 

भागलपुर के नवगछिया में मिड डे मील खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए है. घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है.

सियालदाह एक्स्प्रेस से डेढ़ किलो सोना बरामद 

गया में सियालदाह एक्स्प्रेस ट्रेन से सोने का बिस्किट बरामद. बरामद सोना वजन में डेढ़ किलो बताया जा रहा है.

12 जुलाई को पटना आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

12 जुलाई को पटना आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. बिहार विधान सभा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.

नीतीश कुमार और विजय सिन्हा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने की मुलाकात. बंद कमरे हो रही है दोनों की मीटिंग.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola